-
सोनम कपूर बॉलीवुड में फैशन डीवा के नाम से मशहूर हैं। आए दिन वह अपने स्टायलिश लुक से हर किसी को सरप्राइज करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की हैं जो उनके फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो रही हैं। इन तस्वीरों में वह अपनी बहन रिया कपूर के डिजायन किये हुए कपड़ों में नजर आ रही हैं। बता दें कि रिया कपूर ने नीना गुप्ता की बेटी मसाबा के साथ मिलकर अपना फैशन ब्रांड स्टार्ट किया है। (All Photos: Sonam Kapoor Instagram)
इन तस्वीरों में सोनम कपूर स्टायलिश टू पीस में नजर आ रही हैं। -
ब्राउन बेस वाली सोनम कपूर की इस ड्रेस पर कई जगह मसाबा प्रिंट है तो वहीं कुछ अन्य शब्द भी छपे हैं।
-
ड्रेस के साथ सोनम कपूर ने रेड लिप्सटिक और लाइट मेकअप कैरी किया है।
-
सोनम ने बाल खुले रखे हैं जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
-
बता दें कि सोनम कपूर की बहन रिया कपूर को एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने फैशन डिजायनिंग की पढ़ाई के बाद मसाबा के साथ मिलकर अपना ब्रांड स्टार्ट किया है।
