-

भारत में शादियों को लेकर कुछ ज्यादा ही क्रेज होता है। ऐसे में मौका अगर भाई या बहन की शादी का हो तो बात और भी खास हो जाती है। यह खास मौका हाल ही में अनिल कपूर की फैमिली ने इंजॉय किया। अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, जाह्नवी कपूर, रिया कपूर, खुशी कपूर सभी अपने कजन अक्षय मारवाह की शादी के लिए आबु धाबी पहुंचे हुए थे।
-
अक्षय अशिता रेलान से शादी कर रहे हैं। भाई की शादी के इस मौके का सभी ने जमकर फायदा उठाया और एक से बढ़कर एक लुक में नजर आए।
-
अर्जुन कपूर ने मेहंदी रस्म की एक तस्वीर शेयर की। जिसमें सोनम और अर्जुन काफी अच्छे लग रहे थे।
-
पति बोनी कपूर और जीजा अनिल कपूर के साथ तस्वीर क्लिक करवातीं श्रीदेवी।
-
सोनम के भाई की शादी में स्पेशल फ्रेंड आनंद आहुजा और करण भूलानी भी बुलाए गए थे।
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर व्हाइट लहंगा में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।