-
सोनम और आनंद आहूजा आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। सोनम और आनंद की शादी के बाद की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। फोटो को देखकर फैन्स काफी उत्साहित हैं और शाम को होने वाली रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। रानी कलर के लहंगे में सोनम कपूर काफी खूबसूरत लग रही हैं और वहीं गोल्डन कलर की शेरवानी में आनंद आहूजा स्मार्ट लग रहे हैं। सोनम और आनंद को आशीर्वाद देने के लिए बॉलीवुड के कई दिग्गज स्टार्स पहुंचे हैं। करण जौहर, अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन, जैकलीन फर्नांडीस, रानी मुखर्जी, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान समेत अन्य कई स्टार शरीक हुए हैं। यदि सोनम कपूर की शादी के वेन्यू की बात करें तो सोनम और आनंद की शादी का आयोजन अभिनेत्री की मौसी के घर हैरिटेज हवेली में किया गया है। यह एक आलीशान घर है कहा जाता है कि इसमें एक आलीशान भगवान का मंदिर भी है। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
-
शादी के बाद पहली तस्वीर में आनंद और सोनम।
-
सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी की रस्मों को पूरा करते नजर आ रहे हैं।
-
सोनम कपूर और आनंद तस्वीर में काफी खुश नजर आ रहे हैं।
-
आनंद ने सोनम कपूर को पहनाया मंगलसूत्र।
-
शादी के बाद आनंद और सोनम कपूर।
-
हैरिटेज हवेली के अंदर का नजारा।
-
सोनम कपूर को शादी के मंडप तक उनके सभी भाई लेकर गए थे।
-
शादी के बाद सोनम कपूर ने परिवार संग पोज दिया।
-
एक्ट्रेस सोनम कपूर।
-
दुल्हन के लिबास की तस्वीर को आलिया ने भी शेयर किया है।
-
सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा।
-
Sonam Kapoor Marriage Wedding, Sonam Kapoor and Anand Ahuja Wedding/Marriage: सोनम कपूर और आनंद आहूजा।