-
इमरान हाशमी की फिल्म ‘जन्नत’ (Jannat) तो आप सभी को याद होगी। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस सोनल चौहान (Sonal Chauhan) ने लीड रोल प्ले किया था। ये उनकी बॉलीवुड की पहली फिल्म भी रही थी। अब वो हिंदी फिल्मों में कम बल्की साउथ में ज्यादा एक्टिव रहती हैं। मगर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से काफी चर्चा में रहती हैं। उनका बोल्ड लुक फैंस को खूब भाता है। ऐसे में अब उन्होंने लेटेस्ट फोटोज से इंटरनेट का पारा ही बढ़ा दिया है।
-
सोनल चौहान ने हाल ही में वेकेशन ट्रिप की, जिसके सुकून के पलों को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किए है। उनकी सिजलिंग अवतार को देखकर फैंस भी आहें भर रहे हैं। उन्होंने इन फोटोशूट से फैंस के साथ-साथ स्टार मीका सिंह तक की धड़कनों को रोक दिया है। वो उनके लुक को देखकर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए।
-
सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो पर मीका ने फायर वाली इमोजी शेयर की। इसके बाद वो लोगों के निशाने पर आ गए। एक ने लिखा, ‘आप ऐसी जगह पहले आ जाते हो’। इसके साथ ही कइयों ने उनके मजे भी लिए। हालांकि, मीका ने यूजर्स के कमेंट्स पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।
-
सोनल चौहान के लुक की बात की जाए तो उन्होंने एक के बाद एक वेकेशन की ढेरों तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनके ग्लैमरस और सिजलिंग लुक्स देखने के लिए मिल रेह हैं। एक्ट्रेस की हर फोटोज को लाखों में लाइक्स भी मिल चुके हैं।
-
फोटोज में एक्ट्रेस के लुक से नजरें हटा पाना भी काफी मुश्किल हो रहा है। फैंस तो कमेंट्स बॉक्स में तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
-
सोनल चौहान के लुक को लेकर ये कोई पहली बार नहीं है जब चर्चा हो रही है। इससे पहले भी वो अपनी बोल्ड और हसीन अदाओं से काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं।
-
बहरहाल, अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो आखिरी बार उन्हें नागार्जुन के साथ फिल्म ‘द घोस्ट’ में देखा गया था। इसमें दोनों स्टार्स का रोमांटिक सीन काफी पॉपुलर रहा था और एक्शन सीक्वेंस को भी लोगों ने खूब पसंद किया था।
-
वहीं, आने वाली फिल्मों में सोनल चौहान प्रभास और कृति सेनन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाली हैं। वो उनके साथ फिल्म ‘आदिपुरुष’ में नजर आने वाली हैं।