-
Simi Garewal Birthday: 17 अक्टूबर 1947 को जन्मीं सिमी ग्रेवाल किसी परिचया का मोहताज नहीं हैं। उन्होंने फिल्मों से इतर अपनी एक अलग पहचान बनाई जो आजतक कायम है। सिमी ग्रेवाल देश की सबसे चर्चित चिट चैट शो Rendezvous With Simi Garewal की होस्ट रही हैं।
-
सिमी ग्रेवाल ने कई सालों तक अपने शो को होस्ट किया। वह अकसर सफेद या ऑफ व्हाइट ड्रेस पहनती हैं।
-
सिमी के शो में देश दुनिया के कई चर्चित चेहरे पहुंचे और अपने दिल की बात कही।
-
सिमी के शो में राजनीति से खेल और मनोरंजन से उद्योग जगत की चर्चित हस्तियों ने शिरकत की।
-
सिमी ग्रेवाल के मेहमानों की लिस्ट में कई देशों के प्रधानमंत्री भी रहे।
-
पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो संग सिमी ग्रेवाल।
-
सिमी ग्रेवाल ने राजीव गांधी के आवास पर जाकर उनका इंटरव्यू भी किया था।
-
बता दें कि सिमी ग्रेवाल मेरा नाम जोकर और चलते चलते जैसी चर्चित फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
-
सिमी ग्रेवाल 76 की उम्र में भी इतनी जवां हैं कि उनकी असल उम्र बता पाना मुश्किल है।