-
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का 29 मई 2022 को मर्डर कर दिया गया था। महज 29 साल की उम्र में सिंगर की हत्या ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। उनकी मृत्यु के बाद सारी संपत्ति उनके माता-पिता को सौंप दी गई है। लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी मौत के बाद भी उनके गाने करोड़ो में कमाई कर रहे हैं। (Source: Sidhu Moose Wala/Facebook)
-
सिद्धू मूसेवाला की मौत के वक्त उनकी कुल संपत्ति करीब 14 मिलियन डालर यानि करीब 114 करोड़ रुपये थी। इसमें उनकी महंगी कारें, पंजाब में उनकी प्रोपर्टी और कई ब्रांड और डील से मिलने वाली इनकम और यूट्यूब रॉयल्टी शामिल थी। (Source: Sidhu Moose Wala/Facebook)
-
सिद्धू मूसेवाला फेमस पंजाबी रैपर्स और सिंगर में से एक थे। उनके गानों को पसंद करने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। उनके गानों को आज भी लाखों व्यूज मिल रहे हैं। यूट्यूब रॉयल्टी के अलावा एड डील्स, स्पॉटीफाई रॉयलिटी, विंक और दूसरे म्यूजिक प्लेटफॉर्म से भी सिद्धू मूसेवाला की काफी कमाई होती है। (Source: Sidhu Moose Wala/Facebook)
-
यूट्यूब रॉयल्टी और इन सभी डील्स के जरिए सिद्धू मूसेवाला की करोड़ों में कमाई हो रही है। सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद से उनके गानों ने करीब 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। उनकी रॉयल्टी अब फैमिली के पास जा रही है। (Source: Sidhu Moose Wala/Facebook)
-
यूट्यूब पॉलिसी के अनुसार, एक आर्टिस्ट के वीडियो को मिलने वाले व्यूज के आधार पर भुगतान किया जाता है। यूट्यूब किसी भी वीडियो या गाने के को 10 लाख बार देखे जाने पर लगभग 1000 डॉलर भुगतान करता है। (Source: Sidhu Moose Wala/Facebook)
-
अभी हाल ही में सिद्धू मूसेवाला का एक नया गाना ‘मेरे ना’ यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस नए सॉन्ग में ग्रैमी अवॉर्ड विनर नाइजीरियन रैपर बरना बॉय ने भी गाया है। (Source: ScreenShot)
-
7 अप्रैल को ‘मेरे ना’ रिलीज हुआ है। यह गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने की वीडियो में सिद्धू की कुछ पुरानी वीडियो का इस्तेमाल किया गया है। उनके निधन के बाद रिलीज हुआ ये उनका तीसरा गाना है। इससे पहले भी उनके दो गाने ‘वार’ और ‘SYL’ रिलीज हो चुके हैं। (Source: Sidhu Moose Wala/Facebook)
-
हत्या से पहले सिद्धू मूसेवाला ने कई गाने रिकॉर्ड किए थे, जो अब रिलीज हो रहे हैं। मूसेवाला भले ही आज दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके गाने उनकी मौजूदगी का एहसास कराते रहते हैं। (Source: Sidhu Moose Wala/Facebook)
-
बता दें, सिद्धू मूसेवाला को पहचान साल 2017 में आए गाने ‘So High’ से मिली थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट गाने दिए। वहीं साल 2021 में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा और राजनीति में कदम रखा था। साल 2022 में उन्होंने मानसा से चुनाव भी लड़ा था। मगर इसी साल उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी गई। ( यह भी पढ़ें: अनंत अंबानी की सगाई में गाने के लिए मीका सिंह को मिले थे इतने करोड़! )
