-
सिद्धू मूसेवाला यंग जेनरेशन के सबसे फेवरेट पंजाबी सिंगर्स में से एक थे। उनका जन्म 11 जून 1993 को पंजाब के मानसा जिले के मूसा गांव में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। (Source: @sidhu_moosewala/instagram)
-
अगर वो आज जीवित होते तो अपना 30वां जन्मदिन मना रहे होते। बता दें, पिछले साल 29 मई की शाम को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। (Source: @sidhu_moosewala/instagram)
-
मुसेवाला ने अपने गानों और म्यूजिक के दम पर बहुत ही कम उम्र में काफी नाम कमाया था। उनके परिजनों के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला को बचपन से ही संगीत का शौक था। (Source: @sidhu_moosewala/instagram)
-
सिद्धू बड़े होकर एक कामयाब सिंगर बनना चाहते थे, इसलिए उन्होंने अपना सारा ध्यान अपनी सिंगिग पर ही लगाया था। जब वो छठी क्लास में थे, तभी से उन्होंने हिप-हॉप संगीत सीखना और गाना शुरू कर दिया था। (Source: @sidhu_moosewala/instagram)
-
मुसेवाला ने अपने गांव के स्कूल से ही शुरुआती शिक्षा हासिल की थी। उसके बाद लुधियाना के गुरु नानक देव जी इंजीनियर कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर की डिग्री ली। (Source: @sidhu_moosewala/instagram)
-
स्कूल से लेकर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान सिद्धू कल्चरल प्रोग्राम के म्यूजिक इवेंट्स में पार्टिसिपेट करते थे। (Source: @sidhu_moosewala/instagram)
-
ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद सिद्धू आगे की पढ़ाई के लिए कनाडा चले गए थे। वहां पर उन्होंने हंबर कॉलेज से पढ़ाई की। (Source: @sidhu_moosewala/instagram)
-
वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धू मूसेवाला ने गीत लिखकर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होनें पहला गाना ‘लाइसेंस’ लिखा था, जिसको पंजाब के मशहूर सिंगर निंजा ने अपनी आवाज दी थी। (Source: @sidhu_moosewala/instagram)
-
इसके बाद सिद्धू ने खुद गाना शुरू किया। उन्होंने अपना पहला गाना G Wagon रिलीज किया था। देखते ही देखते वो वर्ल्ड फेमस स्टार बन गए। (Source: @sidhu_moosewala/instagram)
-
उन्होंने दो पंजाबी फिल्मों में भी काम किया था, लेकिन वो गानों के मुकाबले फिल्मों में उतना कमाल नहीं दिखा सके। साल 2022 में उन्होंने फरवरी में विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन वो चुनाव हार गए थे। (Source: @sidhu_moosewala/instagram)
-
आज भले ही सिंगर हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन उनके गानों ने आज भी उन्हें अमर कर रखा है। म्यूजिक इंडस्ट्री को शानदार गाने दे चुके सिद्धू मूसेवाला के ‘द लास्ट राइड’, ‘लेवल्स’, ‘ईस्ट साइड फ्लो’ जैसे कई गाने लोगों के फेवरेट सॉन्ग की लिस्ट में आज भी शामिल हैं। (Source: @sidhu_moosewala/instagram)
(यह भी पढ़ें: तीन आलीशान घरों के मालकिन हैं तेजस्वी प्रकाश, जानिए क्या है एक्ट्रेस की नेटवर्थ)