-

बॉलीवुड सेलेब्स लोगों के इंस्पिरेशन होते हैं। लेकिन आपको बता दें, पर्दे पर परफेक्ट दिखने और पेश आनेवाले बॉलीवुड स्टार्स भी हम जैसे ही हैं। आज हम आपको इन एक्टर्स के कुछ अजीबो-गरीब फूड हैबिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद आपको भी थोड़ी हैरानी होगी।
-
Ajay Devgn
अजय देवगन बिना चम्मच या फिर फोर्क के खाना नहीं खाते। दरअसल, उन्हें हाथों से गंदी बदबू आने का फोबिया है, जिसकी वजह से वो बार-बार अपने हाथ सेनेटाइज करते रहते हैं। (Source: Ajay Devgn/Facebook) -
Alia Bhatt
आलिया भट्ट को दली बहुत पसंद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस को उन्हें सबसे ज्यादा दही चावल पसंद है। लेकिन वो किसी भी डिश के साथ दही लेना नहीं भूलतीं। (Source: Alia Bhatt/Facebook) -
Salman Khan
सलमान खान को गरमा गरम खाना खाना बहुत पसंद है। मगर वो बचे हुए खाने में मक्खन और आचार मिलाकर भी खाने के शौकीन हैं। (Source: Salman Khan/Facebook) -
Shah Rukh Khan
शाहरुख खान जब खाना खा रहा हो तो कभी भी उनसे सेल्फी के लिए न पूछें, क्योंकि किंग खान को खाने के दौरान फोटो खिंचवाना बिल्कुल पसंद नहीं है। उन्हें खाना बिल्कुल सुकून से खाना पसंद है, और अगर कोई उनके खाने के वक्त सेल्फी लेने आ जाता है तो उन्हें बहुत गुस्सा आता है। (Source: Shah Rukh Khan/Facebook) -
Shahid Kapoor
शाहिद कपूर को कॉफी बहुत पसंद है। वो दिनभर में 10 से 12 कप कॉफी पी जाते हैं। (Source: Shahid Kapoor/Facebook) -
Sidharth Malhotra
सिद्धार्थ मल्होत्रा गुलाब जामुन के साथ आम का अचार खाना पसंद करते हैं। (Source: Sidharth Malhotra/Facebook) -
Tiger Shroff
हर रोज सुबह के नाश्ते में टाइगर श्रॉफ अंडे जरूर खाते हैं। वो नाश्ते में 8 से 12 अंडे खाते हैं। (Source: Tiger Shroff/Facebook) -
Jeetendra
जितेंद्र को फ्रेश फ्रूट खाना बहुत पसंद है। शायद यही वजह है कि वह इतनी 81 की उम्र में भी वो इतने हेल्दी दिखाई देते हैं। (Source: Jeetendra/Facebook)
(यह भी पढ़ें: क्या चौथी पत्नी हैं प्रेग्नेंट..? 60 साल के साउथ सुपरस्टार से पूछा सवाल तो मिला ऐसा जवाब)