-
एक्ट्रेस श्रिया सरन ने 12 मार्च को अपने रूसी बॉयफ्रेंड आंद्रेई कोशेचिव से शादी कर ली। इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद आम लोगों को इसकी जानकारी हुई। दरअसल श्रिया का शादी समारोह बड़े ही सीमित पैमाने पर आयोजित किया गया था। शादी में श्रिया और आंद्रेई के परिवार वाले और कुछ खास रिश्तेदार ही शामिल हुए। वहीं बॉलीवुड से एक्टर मनोज बाजपेयी और शबाना आजमी को ही शादी समारोह में देखा गया। खैर, यह पहली बार नहीं है जब किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस का दिल परदेशी के लिए धड़का हो। श्रिया से पहले भी कुछ एक्ट्रेसेज विदेशियों से शादी कर चकी हैं और कुछ उन्हें फिलहाल डेट कर रही हैं। डेट कर रहे इन सितारों का रिश्ता कब शादी में बदल जाए, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। आज हम आपको विदेशियों के प्यार में पड़ने वाली एक्ट्रेसेज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। (Photo: Social Media)
-
एक्ट्रेस श्रुति हासन पिछले काफी समय से इंग्लैंड के माइकल कॉर्सल को डेट कर रही हैं। माइकल थिएटर आर्टिस्ट हैं और उन्हें श्रुति के साथ कई बार देखा जा चुका है। (Photo: Indian Express)
तापसी पन्नू के बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियस बोई के साथ रिलेशनशिप की खबरें हैं। मैथियस मूल रूप से डेनमार्क के रहने वाले हैं। (Photo: Social Media) -
एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अमेरिकी नागरिक जीन गुडेएनफ से शादी की है। इन दोनों की शादी की खबर ने कई लोगों को चौंका दिया था। (Photo: Social Media)
सेलिना जेटली ने दुबई के होटल व्यवसायी पीटर हाग के साथ ब्याह रचाया है। सेलिना को जुड़वा बच्चे हुए हैं। (Photo: Social Media) टीवी एक्ट्रेस आयशा गरोड़िया ने भी विदेशी शख्स ब्रेंट गोबले से शादी की है। इनकी शादी हिंदू और ईसाई दोनों ही रीति-रिवाजों से हुई। (Photo: Social Media) -
टीवी एक्ट्रेस पूर्बी जोशी ने वेलंटिनो फेहमन से ब्याह रचाया है। इनकी शादी साल 2014 में हुई। (Photo: Social Media)
