-
साल 1988 में बीआर चोपड़ा की महाभारत आई तो द्रौपदी के किरदार के रूप में रूपा गांगुली घर-घर में पहचानी जाने लगीं। लेकिन 90 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले एक और पौराणिक शो श्रीकृष्णा की द्रौपदी की ख्याति भी उनदिनों कम न थी। श्रीकृष्णा में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली फाल्गुनी पारीख (Falguni Parikh) मूल रूप से गुजराती हैं लेकिन उनका रूपा गांगुली की तरह कोलकाता भी खास रिश्ता रहा है। कोलकाता और गुवाहाटी में डॉक्टरी की पढ़ाई करने और दूरदर्शन में एंकरिंग करते हुए फाल्गुनी कैसे श्रीकृष्णा की द्रौपदी बनीं, यहां हम उसी दिलचस्प किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं। सभी फोटोः इंस्टाग्राम
-
फाल्गुनी मूलरूप से गुजराती परिवार सें संबंध रखती हैं लेकिन पिता जी की सरकारी नौकरी होने के चलते उन्हें कोलकाता आना पड़ा और यहीं पर उनकी परवरिश हुई। कोलकाता के बाद गुवाहाटी में ही फाल्गुनी ने अपनी पढ़ाई पूरी की है। यहां से उन्होंने डॉक्टरी की डिग्री ली।
-
फाल्गुनी की एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं थी इसलिए इस तरफ उनका कभी ध्यान नहीं गया। वह इत्तेफाक से एक्टिंग में चली आईं। पढ़ाई पूरी करने के बाद फाल्गुनी मुंबई चली आईं और यहां पर उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में दूरदर्शन के लिए एंकरिंग करने लगीं। ये काम उन्होंने काफी समय तक किया।
फाल्गुनी एक शो के लिए एंकरिंग कर रही थीं जहां बॉलीवुड के बड़े-बड़े निर्देशक और प्रोडूसर भी आए हुए थे। उसी शो में B.R. चोपड़ा और रामानंद सागर भी मौजूद थे। रामानंद सागर ने जब पहली बार फाल्गुनी को देखा तो उन्होंने उनसे पूछा कि क्या श्री कृष्णा धारावाहिक में द्रौपदी का किरदार करोगी। -
द्रौपदी के किरदार के लिए हां बोलने के बाद फाल्गुनी की सिर्फ स्क्रीनिंग हुई थी। उनका ऑडिशन नहीं लिया गया था। फाल्गुनी ने श्रीकृष्णा के अलावा जय हनुमान में हनुमान जी की माता अंजनी का भी किरदार निभाया था।
-
रामानंद सागर के बाद फाल्गुनी ने बीआर चोपड़ा का साथ पकड़ा और उनके लोकप्रिय शो कानून में मिसेज सक्सेना का किरदार निभाया। इसके साथ ही देश में निकला होगा चांद में कई बार कैमियों के रूप में नजर आईं।
-
फाल्गुनी ने जीटीवी के शो संस्कार लक्ष्मी में शोभना का किरदार निभाया था।
-
फाल्गुनी पारीख अभी भी मुंबई में ही रहती हैं और अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह राजपुतानी धारावाहिक में भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।
