-
बॉलीवुड में कई फिल्में अंडरवर्ल्ड डॉन और गैंगस्टर्स के जीवन पर बनाई जा चुकी हैं। इस तरह के विषय पर बनने वाली फिल्में दर्शकों के बीच खूब पसंद की जाती हैं और हिट भी रहती हैं। तो आज आपको बताएंगे ऐसी ही फिल्मों के बारे में जिनके कैरेक्टर रियल लाइफ गैंगस्टर पर आधारित हैं।
-
Shootout at Lokhandwala
1991 के ‘लोखंडवाला शूटआउट कांड’ ने सभी को हिला कर रख दिया था। उसी पर आधारित बनी फिल्म में मुंबई के खतरनाक गैंगस्टर माया डोलस का किरदार विवेक ओबरॉय ने निभाया है। लोग उसे माया कहकर बुलाते थे, जबकि उसका पूरा नाम महेंद्र डोलस था। 18 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 46.04 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। (Still from Film) -
Once Upon a Time in Mumbai
इस फिल्म में हाजी मस्तान के नेतृत्व में मुंबई में संगठित हुई गैंग्स के बारे में बताया गया है। मस्तान 1960 से 1970 के दौरान मुंबई में काफी सक्रिय था। फिल्म में अजय देवगन का किरदार हाजी मस्तान से और इमरान हाशमी का किरदार दाऊद इब्राहिम से मिलता-जुलता दिखा है। 38 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 85.2 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। (Still from Film) -
D-Day
ऋषि कपूर ने इस फिल्म में इकबाल सेठ उर्फ गोल्डमैन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में दिखाया गया है कि इकबाल सेठ पाकिस्तान में रहने वाला एक गैंगस्टर है, जो वहीं से भारत में आतंकी गतिविधियों का संचालन करता है। फिल्म में एक ऑपरेशन के बारे में बताया गया है, जिसके तहत कुछ भारतीय खुफिया अधिकारी इकबाल को अगवा करके भारत लाने की योजना बनाते हैं। यह फिल्म गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के जीवन पर बनाई गई है। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी। 36 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर केवल 28 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन कर पाई थी। (Still from Film) -
Company
अजय देवगन और विवेक ओबेरॉय की परफॉरमेंस के चर्चे हर तरफ हुए थे। इस फिल्म में दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन की कहानी को दिखाया गया था। इन दोनों के बीच हुई लड़ाई ने मुंबई को हिलाकर रख दिया था। इस फिल्म को जनता ने खूब पसंद किया था। 9.5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 25.02 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। (Still from Film) -
Haseena Parkar
हसीना पारकर को मुंबई अंडरवर्ल्ड की क्वीन के तौर पर जाना जाता था। वो अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद की बहन थी। कहते हैं हसीना के पति इब्राहिम पार्कर की मराठी गैंगस्टर अरुण गवली ने 1991 में हत्या कर दी थी। इसके बाद वो अपराध की दुनिया में पूरी तरीके से सक्रिय हो गई। ‘हसीना पारकर’ मे एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने उनका किरदार निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। 18 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 8.03 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन किया था। (Still from Film) -
Gangs of Wasseypur
इस फिल्म में कोयला माफियाओं के खूनी इतिहास के साथ ही साथ 1947 में मजदूरों पर हुए जुर्म, दबंगई, नेताओं की गुंडागर्दी और डरी सहमी पुलिस को दिखाया गया है। यह फिल्म झारखंड के धनबाद जिले के कोयला माफियाओं खान और कुरैशी परिवारों पर आधारित है। 9.2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 27.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। (Still from Film) -
Satya
यह फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड गैंग और सत्या नाम के के एक गैंगस्टर पर आधारित है। 2.5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 20.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। (Still from Film) -
Mumbai Saga
1980 और 1990 के दशक में मुंबई के अंडरवर्ल्ड के दृश्य पर आधारित और एक गैंगस्टर के जीवन की गाथा कहने वाली इस फिल्म को 64 करोड़ के बजट में बनाया गया था। यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 16.53 करोड़ रुपए की कमाई की थी। (Still from Film)
(यह भी पढ़ें: विक्की कौशल ने खुद को बताया कंजूस, कीमत देखकर पत्नी कैटरीना कैफ को नहीं दिलाई ये चीज)
