-
काफी लंबे समय से खबरों की सुर्खियों से गायब आपका फेवरेट सिंगर एक बार फिर से सुर्खियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। लिहाजा अपने किसी गाने के लिए नहीं बल्कि अपने इस भयानक अवतार के लिए। लेकिन आप ये सोच रहे हैं कि लव Love Dose वाला आपका ये फेवरेट सिंगर अपने किसी गाने की वजह से चर्चा में हैं तो हम आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल, वे अपने इस डरावने अवतार की वजह से चर्चा में आए हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं रैपर और सिंगर हनी सिंह के बारे में। हाल ही यो यो की हाल ही कुछ फोटोज सामने आई हैं। उनकी इन फोटोज को देख आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, अब हनी वैसे बिल्कुल भी नहीं है जैसे पहले थे। आगे की स्लाइड्स में आप हनी सिंह के न्यू लुक देखेंगे।
-
यो यो के नए अवतार को देख आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे।
-
जैसा कि हनी सिंह अपने रैप के अलावा लुक के जरिए भी लाइम लाइट में बने रहते हैं। लिहाजा इस बार भी कुछ ऐसा ही है। जीं हां, क्योंकि इ जानें-माने रैपर और सिंगर हनी सिंह फिलहाल अपने न्यू लुक को लेकर ही सुर्खियों में छाए हुए हैं। अपने खास अंदाज के लिए जाने जाने वाले यो यो अब बिल्कुल अलग दिखाई देने लगे हैं।

गौरतलब है कि डेढ़ साल से ज्यादा समय से गायब हनी सिंह अपने नए गाने 'गल बन गई' के साथ कमबैक हुए हैं। यह गाना हनी सिंह ने नेहा कक्कड़, मशहूर पंजाबी सिंगर सुखबीर और मीत ब्रदर्स के साथ मिलकर गाया है। -
इस गाने में जहां, इन शानदार सिंगर्स ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा है तो वहीं हनी सिंह ने गाने को रैप से सजाने की कोशिश की है। यह गाना साल 2001 में सुखबीर के हिट पंजाबी गाने 'गल बन गई' का फ्रैश वर्जन कहा जा सकता है. गाने को बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल और उर्वशी रौतेला पर फिल्माया गया है। गौरतलब है कि हनी सिंह ने अपने एक बयान में कहा था कि वह काफी समय से 'बाइपोलर डिसऑर्डर' नाम की बीमारी की चपेट में थे।