-
शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के पास मुंबई में समुद्र के किनारे आलीशान घर है, जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये है। फराह खान ने इनके घर का टूर अपने यूट्यूब व्लॉग में कराया है। (Photo: Youtube/Farah Khan)
-
शिल्पा और राज के घर का शानदार इंटीरियर और आर्ट्स देखते ही बनता है। उनके घर में इनडोर फव्वारे, होम जिम से लेकर लेदर लिफ्ट तक है। (Photo: Youtube/Farah Khan)
-
इनके घर में बड़ा सा किचन है, जहां उनके शेफ्स स्पेशल खाना तैयार करते हैं। क्योंकि शिल्पा फिटनेस फ्रीक हैं तो उनके लिए डाइट फूड बनाया जाता है। (Photo: Youtube/Farah Khan)
-
कपल के घर में होम जिम है, जिसमें वर्कआउट के लिए मशीन लगी हैं। इनके जिम में ट्रेडमिल, पुश वर्कआउट मशीनरी और कार्डियो के लिए एक अच्छी जगह है। (Photo: Youtube/Farah Khan)
-
पहली मंजिल पर, शिल्पा शेट्टी के घर के लिविंग एरिया दो हिस्सों में बंटे हैं। मेहमानों के लिए डिजाइनर फर्नीचर वाला एक एरिया है।(Photo: Youtube/Farah Khan)
-
परिवार के साथ बैठने के लिए एक ऑरेंज थीम वाला एरिया बना है। इस जगह को सुनहरे रंग की एक्सेंट वॉल से सजाया गया है। (Photo: Youtube/Farah Khan)
-
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कुल संपत्ति लगभग 3000 करोड़ यानी 30,000 मिलियन आंकी गई है, जबकि राज कुंद्रा की पर्सनल संपत्ति की बात करें तो ये लगभग 2800 करोड़ आंकी गई है। (Photo: Youtube/Farah Khan)
-
फराह ने अपने कुक दिलीप के साथ शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के आलीशान घर का टूर किया और फैंस को भी दिखाया। (Photo: Youtube/Farah Khan)
