-
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं जिन्होंने अपना नाम बनाने के लिए खूब मेहनत की और सफलता हासिल करने में भी कामयाब रहे। मगर अपनी एक गलती की वजह से वह अचानक ही इस ग्लैमर वर्ल्ड से गायब होने लगे। इनमें से कई ऐसे स्टार्स रहे हैं जिनका करियर कंट्रोवर्सी के कारण अर्श से फर्श तक पहुंच गया। बहुत ही कम लोग होते हैं, जिन्हें किसी विवाद के बाद अपनी जिंदगी और करियर को संवारने का मौका मिलता है। आज हम बात करने वाले हैं उन स्टार्स के बारे में जिन्हें इंडस्ट्री ने दूसरा मौका दिया है।
-
Sheezan Mohammed Khan
शीजान खान को तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में जेल जाना पड़ा था। जमानत पर छूटे एक्टर को इंटस्ट्री ने दूसरा मौका दिया है। खबर है कि शीजान खान को ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का ऑफर मिला है। शीजान के इस शो में पार्टिसिपेट करने पर तुनिषा की मां ने काफी विरोध किया था, मगर इसके बावजूद शीजान इस शो में स्टंट करते नजर आएंगे।(Source: Sheezan Mohammed Khan/Instagram) -
Rhea Chakraborty
रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में जेल जाना पड़ा था। इसके लिए उन्हें कापी ट्रोल किया गया। ट्रोलिंग और हेट कैंपेन के बावजूद रिया अपने करियर को ट्रैक पर लाने में सफल हुई हैं। हाल ही में वो उन्होंने काम पर वापसी की है। रिया ‘रोडीज’ के सीजन 19 में बतौर जज नजर आने वाली हैं। (Source: Rhea Chakraborty/Instagram) -
Sooraj Pancholi
सूरज पंचोली पर जिया खान के सुसाइड का आरोप लगा था। इस केस में उन्हें बरी भी कर दिया गया था। अब लगभग 10 साल बाद इस मामले में कोर्ट का फैसला आया, जिसमें उन्हें आरोप मुक्त कर दिया है। मगर इस केस में नाम आने के बाद उनके करियर बहुत प्रभावित हुआ। इस मामले में नाम आने के बाद उन्हें फिल्में मिलनी बंद हो गई और जो फिल्में मिलीं भी वो बुरी तरह से फ्लॉप हो गईं। (Source: Sooraj Pancholi/Instagram) -
Shiney Ahuja
फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ से डेब्यू करने वाले एक्टर शाइनी आहूजा की एक्टिंग और लुक्स के सभी दिवाने थे। लेकिन रेप का आरोप लगने के बाद उनका करियर खत्म हो गया। शाइनी आखिरी बार पर्दे पर वेलकम बैक में नजर आए थे, यह फिल्म फ्लॉप रही थी। अब वह सिनेमा की दुनिया से दूर गुमनामी की जिंदगी जीने पर मजबूर हैं। (Source: Shiney Ahuja/Facebook) -
Fardeen Khan
फरदीन खान ने कई हिट फिल्मों में काम किया था, लेकिन साल 2001 में उनका नाम ड्रग्स केस के साथ जुड़ गया। उन पर ड्रग्स लेने और सप्लाई करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में नाम आने के बाद उनके करियर पर खूब प्रभाव पड़ा। फिर इसके बाद वह फिल्मों से धीरे-धीरे गायब हो गए। (Source: Fardeen Khan/Instagram) -
Shakti Kapoor
शक्ति कपूर ने अपने करियर के शुरुआती दौर में खूब काम किया। मगर उनका करियर अर्श से फर्श पर तब आ गया जब उन पर रोल दिलाने के लिए सेक्सुअल फेवर मांगने का आरोप लगा था। इसी के बाद से शक्ति कपूर का करियर पूर तरह से ठप हो गया। (Source: Shakti Kapoor/Instagram)
(यह भी पढ़ें: शाहरुख खान से भी ज्यादा बिजी रहते हैं आर्यन, गौरी को बेटे से लेनी पड़ी थी डेट)
