-
बॉलीवुड में कई सितारों की दोस्ती के किस्से सुनने को मिलते हैं। कुछ की तो दोस्ती इतनी पक्की थी कि वे एक साथ बैठकर जाम भी पीते थे, वहीं दूसरी तरफ मिथुन चक्रवर्ती शुरू से ही कुछ उसूलों पर पक्के रहे हैं। (Express archive photo)
-
हिंदी सिनेमा के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने अनोखे डांस मूव्स से भी दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। लेकिन इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष भी किया है। (Express archive photo)
-
वैसे तो मिथुन बहुत ही शर्मीले स्वभाव के हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार मिथुन ने बीयर ऑफर करने वाले एक एक्टर को ऐसा मजा चखाया था कि वह आज भी उस घटना को नहीं भूल पाए हैं। (Express archive photo)
-
दरअसल, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर की। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में FTII (फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) में बिताए हुए दिनों का जिक्र किया था। (Express archive photo)
-
उन्होंने बताया था कि पुणे स्थित इस इंस्टीट्यूट में पढ़ाई के दौरान उनके सीनियर मिथुन चक्रवर्ती ने उनकी रैगिंग ली थी। एक्टर ने बताया कि पहले ही दिन उन्होंने इंस्टीट्यूट में हाथ में बीयर लिए हुए टशन में एंट्री मारी थी। (Express archive photo)
-
एक्टर ने आगे बताया, “तभी मेरे सामने एक लंबा-चौड़ा शख्स धोती पहने दिखाई दिया। उस शख्स की फिजिक्स से मैं इतना इम्प्रेस हो गया कि उसके पास पहुंच गया और स्टाइल से बीयर पीने की पेशकश की।” (Express archive photo)
-
शक्ति कपूर ने कहा कि उन्हें लेकिन उस शख्स को बीयर ऑफर करना भारी पड़ गया था। दरअसल, वह शख्स मिथुन चक्रवर्ती ही थे जो शक्ति कपूर से एक साल सीनियर बी थे। (Express archive photo)
-
शक्ति कपूर ने बताया कि मिथुन के बीयर ऑफर मना करने के बाद वो अपने कमरे में जाने लगे। लेकिन मिथुन ने उन्हें पकड़कर एक कमरे में ले गए। वहां पर मिथुन के दूसरे साथी विजेंद्र घाटगे और राहुल देव भी मौजूद थे। (Express archive photo)
-
शक्ति कपूर ने बताया कि उन लोगों ने मिलकर उनके स्टाइलिश लंबे बालों को भी अजीबोगरीब ढंग में काट दिया और कहीं-कहीं से गंजा कर दिया। इसके बाद उन्हें हॉस्टल में मौजूद स्विमिंग पूल में फेंक दिया। (Express archive photo)
-
उस समय ठंड का मौसम चल रहा था तो शक्ति कपूर कांपने लगे और माफी मांगते हुए रोने लगे। इसके बाद मिथुन को शक्ति पर तरस आ गया और उन्होंने उन्हें चेतावनी दी कि आज के बाद से ऐसा नहीं करना। लेकिन इस इंसिडेंट के बाद धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती हो गयी। (Express archive photo)
(यह भी पढ़ें: ‘कोई मिल गया’ का ‘बिट्टू सरदार’ हो गया है इतना बड़ा, ये तस्वीरें देखीं आपने?)
