एक दौर था जब बॉलीवुड के किंग खान और प्रियंका चोपड़ा अच्छे दोस्त माने जाते थे, लेकिन आज ये दोनों ही एक दूसरे को नजरअंदाज करते हैं। इनकी दोस्ती के किस्से भी जय और वीरू से कम नहीं थे। शाहरूख प्रियंका को अपनी बेस्ट फ्रैंड मानते थे, वहीं प्रियंका भी शाहरूख की बहुत बड़ी फैन थीं। फिल्म 'डॉन' में साथ काम करते हुए प्रियंका ने एक इंटरव्यू में काफी एक्साइटमेंट के साथ कहा था कि 'मुझे अब तक विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं किंग खान के साथ काम कर रही हूं।' वहीं, काफी कम लोगों को पता होगा कि प्रियंका चोपड़ा को मिस इंडिया के सवाल-जवाब राउंड में शाहरूख खान ने ही सवाल किया था। लेकिन बॉलीवुड की कई दोस्ती की तरह इस जोड़ी को भी किसी की नजर लग गई और कुछ एक फिल्मों के बाद दोनों ने एक दूसरे से दूरियां बना ली। इन दोनों ने सिर्फ एक साथ फिल्म की बल्कि ये अवार्ड शो के दौरान परफोर्मेंस करत नजर आए थे। शाहरूख – प्रियंका की जोड़ी बॉलीवुड की सफल जोडियों में से एक मानी जाती है। लेकिन अफसोस इन दोनों की एक साथ फिल्में बहुत कम हैं। गौर करने वाली ये है आखिर इन दोनों की दोस्ती उस तरह से नजर क्यों नहीं आती जैसे कि पहले आती थी। -
शाहरूख खान- प्रियंका डॉन, डॉन 2 के साथ बिल्लू रानी और ओम शांति ओम के एक गाने में भी साथ दिखे। इसके बाद खबर आई कि शाहरुख और प्रियंका चोपड़ा की मूवी एक साथ आने वाली है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि शाहरुख और प्रियंका एक साथ मूवी में आएंगे, बल्कि इन दोनों की मूवी एक साथ आएंगी। जी हां खबरों की मानें तो शाहरुख की दिलवाले और प्रियंका की बाजीराव मस्तानी की मूवी एक साथ रिलीज होगी।