-
Happy Birthday Shahrukh Khan: किंग ऑफ रोमांस के नाम से पॉपुलर बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान 2 नवंबर 2023 को 58 साल के हो गए हैं। एक ही साल में जवान और पठान जैसी ऑल टाइम दो सबसे बड़ी हिट फिल्में देने वाले शाहरुख खान के लिए उनका यह जन्मदिन बहुत खास है। बॉलीवुड में शाहरुख के करीब 31 साल हो चुके हैं। हालांकि बहुत कम लोगों को ही पता होगी कि उनकी पहली फिल्म कौन सी थी। (Photo: Express Archive)
-
शाहरुख की पहली फिल्म जो रिलीज हुई थी वो दीवाना (1992) थी। दीवाना से पहले हेमा मालिनी ने अपनी फिल्म दिल आशना है के लिए उन्हें साइन किया था जो बाद में रिलीज हुई थी। (Photo: Express Archive)
-
हालांकि इन दोनों से पहले शाहरुख खान एक फिल्म कर चुके थे। इस फिल्म का नाम था ‘इन विच एनी गिव्स इट टू दोज़ वन्स’ (In Which Annie Gives it To Those Ones)। (Photo: Express Archive)
-
यह फिल्म साल 1989 में तब रिलीज हुई थी जब शाहरुख फौजी और सर्कस जैसे सीरियल्स से नाम कमा रहे थे। इन विच एनी गिव्स इट टू दोज़ वन्स में शाहरुख सिर्फ दो सीन में दिखे थे। (Photo: Suheb Khan Twitter)
-
शाहरुख ने फिल्म में ऐसे कॉलेज स्टूडेंट का किया था, जो रोल किया था जो हाव भाव से संमलैंगिक है। उनके कैरेक्टर का नाम ‘सीनियर’ था। (Photo: Suheb Khan Twitter)
-
फिल्म के लीड एक्टर थे अर्जुन रैना। मशहूर लेखिका अरुंधति रॉय फिल्म की एक्ट्रेस थीं। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई थी। हालांकि इसे एक रात दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था। (Photo: Express Archive)
-
फिल्म में शाहरुख के साथ ही मनोज वाजपेयी भी छोटे से किरदार में थे। इसके अलावा हिमानी शिवपुरी और दिव्या सेठ भी फिल्म के कलाकारों में शामिल थीं। (Photo: Suheb Khan Twitter)
-
इन विच एनी गिव्स इट टू दोज़ वन्स को प्रदीप कृष्ण ने डायरेक्ट किया था और अरुंधति रॉय ने कहानी लिखी थी। (Photo: Express Archive)
-
इस फिल्म में भले शाहरुख खान को कोई खास पहचान नहीं मिली लेकिन आने वाला वक्त उनका था। आज शाहरुख भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े एक्टर हैं। पिछले 30 सालों से बॉक्स ऑफिस पर उनकी बादशाहत कायम है। (Photo: Express Archive)