-
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े सितारे अपनी फिटनेस को लेकर काफी जागरूक रहते हैं। पर्दे पर अपनी परफेक्ट बॉडी फ्लॉन्ट करने के लिए ये स्टार्स कड़ी मशक्कत करते हैं। इसके लिए ये सभी एक्सरसाइज तो करते ही हैं साथ ही अपने खाने पीने का भी पूरा ध्यान रखते हैं। अगर वर्कआउट के बाद इन्हें भूख लगती है तो ये सितारे अपनी मनपसंद चीज को खाना ज्यादा पसंद करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि बॉलीवुड स्टार्स को वर्कआउट के बाद कौन-सी चीज खाना पसंद है।
-
John Abraham
जॉन अब्राहम साग, सोया और अंकुरित अनाज पसंद करते हैं। वह दूध और दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स का भी सेवन करते हैं। Source: thejohnabraham/instagram) -
Shahid Kapoor
शाहिद कपूर डेली प्रोटीन इंटेक के लिए मेवे, सीड्स, फलियां, टोफू, पनीर और सोया पसंद करते हैं। उन्हें मैपल और स्टीविया सिरप के साथ कैसिइन प्रोटीन पेनकेक्स जैसे हाई एनर्जी फूड्स पसंद हैं। Source: shahidkapoor/instagram) -
Kiara Advani
नाश्ते में कियारा आडवाणी ढेर सारे फल और बेरीज के साथ ओट्स खाती हैं। अपने प्री-वर्कआउट स्नैक के रूप में वह सेब के स्लाइस और एक चम्मच पीनट बटर का सेवन भी करते हैं। कियारा चॉकलेट की भी दीवानी हैं। अगर आपको भी चॉकलेट पसंद है, तो आप प्रोटीन पीनट बटर को अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। Source: kiaraaliaadvani/instagram) -
Tiger Shroff
टाइगर श्रॉफ मछली के साथ अंडे का सफेद हिस्सा, बॉयल्ड चिकन, स्टीम्ड वेजीस और ब्रोकली खाना पसंद करते हैं। वह नट्स और ड्राई फ्रूट्स भी खाते हैं। Source: tigerjackieshroff/instagram) -
Malaika Arora
मलाइका अरोड़ा को अंडे की सफेदी के साथ मल्टीग्रेन टोस्ट, चिकन के साथ स्प्राइट्स सैलेड और नट बटर सैंडविच के साथ ताजे फल और सब्जियां खाना बहुत पसंद है। Source: malaikaaroraofficial/instagram) -
Vidyut Jammwal
विद्युत जामवाल कुछ साल पहले शाकाहारी बन गए थे। वह जिम जाने से पहले एक बाउल मूसली खाते हैं। वर्कआउट सेशन के बाद प्रोटीन शेक और नाश्ते में उपमा उन्हें पसंद है। Source: mevidyutjammwal/instagram) -
Sonu Sood
सोनू सूद लंच और डिनर में खूब सारी सब्जियां, साग और दाल-रोटी खाते हैं। वह नाश्ते में ताजे फलों का रस और मूसली खाना पसंद करते हैं। Source: sonu_sood/instagram)
