-
‘पठान’ के बाद शाहरुख खान ‘जवान’ में एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे देखने के बाद फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान का डबल रोल है। लेकिन आपको बता दें, इससे पहले भी शाहरुख कई फिल्मों में डबल रोल निभा चुके हैं। आइए जानते हैं उन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन रहा जिनमें शाहरुख डबल रोल में नजर आए।
-
Karan Arjun
साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म करण अर्जुन में शाहरुख ने डबल रोल निभाया था। यह फिल्म पुनर्जन्म की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म के जरिए शाहरुख पहली बार पर्दे पर डबल रोल में नजर आए थे। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 6 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 25.29 करोड़ का कलेक्शन किया था। (Still From Film) -
Duplicate
साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म डुप्लीकेट में शाहरुख खान ने हीरो और वीलेन दोनों किरदार निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। 9.5 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 10.17 करोड़ का कलेक्शन किया था। (Still From Film) -
Paheli
साल 2005 में रिलीज हुई पहेली में शाहरुख का एक रोल व्यापारी का था तो दूसरा भूत का था। यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी। 14 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 12.85 करोड़ का कलेक्शन किया था। (Still From Film) -
Don
साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म डॉन में शाहरुख खान ने डॉन के साथ-साथ उसके हमशक्ल विजय की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट हुई। 38 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। (Still From Film) -
Om Shanti Om
साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में शाहरुख ने जूनियर आर्टिस्ट ओम प्रकाश मखीजा उर्फ ओमी और सुपरस्टार ओम कपूर उर्फ ओके का कैरेक्टर प्ले किया था। यह फिल्म हिट साबित हुई थी। 35 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 78.17 करोड़ का कलेक्शन किया था। (Still From Film) -
Ra.One
साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म रा.वन में शाहरुख खान ने गेम डिजाइनर शेकर के साथ-साथ उनके द्वारा बनाए गए वीडियो गेम के सुपहीरो G.One की भूमिका भी निभाई थी। यह फिल्म हिट साबित हुई। 130 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 207 करोड़ का कलेक्शन किया था। (Still From Film) -
Fan
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म फैन में शाहरुख खान ने सुपरस्टार के साथ साथ एक फैन का किरदार निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। 85 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 84.10 करोड़ का कलेक्शन किया था। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: 25 साल के संघर्ष के बाद मिली सफलता, गजराज राव के पास ट्रेन-बस का टिकट खरीदने तक के नहीं होते थे पैसे)