दुनिया में कई तरह के लोग होते हैं जिनमें अजीबों गरीब आदतें देखनें को मिलती हैं। वहीं बॉलीवुड में भी कुछ ऐसे सेलेब्स हैं जिनके अंदर ऐसी ही कुछ अजीब सी आदतें होती हैं। जैसे कि कुछ को हाथ मिलाना अच्छा नहीं लगता, तो किसी को तरह-तरह के साबुनों का इस्तेमाल करना अच्छा लगता है। किसी को बार बार ब्रश करने की आदत है तो किसी को सेल्फी लेना पसंद नहीं। हम आपको ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें ऐसी ही कुछ आदतें हैं। क्या आप जानतें हैं सलमान को साबुन का बहुत शौक है। सलमान को साबुन को जमा करना बहुत अच्छा लगता है। इसके अलावा सलमान को परफ्यूम इकट्ठा करना भी बहुक पसंद है। वह जहां भी जाते हैं साबुन खरीदना पंसंद करते हैं। इसके चलते सलमान के पास साबुन का कलेक्शन है। इनमें हैंडमेट, डिजाइनर और हर्बल साबुन मौजूद हैं। -
सलमान को साबुन जमा करना पसंद है इसके चलते उनके पास ढेरों साबुन हैं। सलमान के पास हैंडमेट, डिजाइनर और हर्बल साबुन का कलेक्शन है।
-
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को एक चीज बहुत अखरती है- वह है सेल्फी लेना। शाहरुख को फैंस के साथ सेल्फी लेने थोड़ा परेशान कर देता है। खास तौर पर खाना खाते समय। शाहरुख को यह अच्छा नहीं लगता कि कोई उन्हें आकर सेल्फी के लिए डिस्टर्ब करे।
-
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन को हाथ मिलाने की आदत नहीं है। दरअसल, अजय हाथ मिलाना पसंद नहीं करते। इसके पीछे का कारण है कि वह मानते हैं कि हाथ मिलाने से एक हाथ से दूसरे हाथ में जम्स लग जाते हैं। इसके चलते वह खाना भी चम्मच से खाते हैं। फिर चाहे वह दाल चावल हो या दाल रोटी।
-
शुभ मंगल सावधान स्टार आयुष्मान खुराना को बार बार ब्रश करने की आदत है। इसके चलते वह अपना डेंटल किट भी अपने पास रखते हैं। वहीं वह दिन में 3 से 4 बार अपने दांत साफ करते हैं।
-
एक्टर रणबीर कपूर अपने हाथों के नाखून नहीं काट पाते थे। साल 2009 तक रणबीर की मॉम नीतू कपूर ही उनके नाखून काटती आई हैं।