-
बॉक्स ऑफिस में अपनी फिल्म 'संजू' की सक्सेस सेलिब्रेट कर रहे रणबीर कपूर इस वक्त अपने परिवार के साथ खास समय बिता रहे हैं। रणबीर कपूर इन दिनों पेरिस में हैं। दरअसल, मां नीतू कपूर के जन्मदिन के अवसर पर रणबीर कपूर अपनी फैमिली के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। रणबीर कपूर मम्मी नीतू और पापा ऋषि कपूर के साथ बहन रिद्धिमा और भांजी समारा के साथ तस्वीरों में नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं। एक तस्वीर में पूरी कपूर फैमिली दिख रही है। तस्वीर में रणबीर ने भांजी समारा को अपनी पीठ पर बैठा रखा है। वहीं प्रेम में रणबीर की बहन और माता पिता भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर देख कर लग रहा है कि संजू स्टार इन लम्हों को खूब एंज्वॉय कर रहे हैं। बतादें रविवार को नीतू कपूर ने अपना 60वां जन्मदिन परिवार के साथ मनाया। देखें कपूर फैमिली की ये क्यूट तस्वीरें (सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम से ली गई हैं।) :-
-
रिद्धिमा की बेटी समारा अपनी नानी (राजकपूर की पत्नी) के साथ
-
पत्नी नीतू के जन्मदिन पर तस्वीर लेते ऋषि कपूर
-
बर्थडे पर एंज्वॉय करते हुए नीतू कपूर
-
पूरा कपूर परिवार एक साथ
-
बहन रिद्धिमा के साथ रणबीर कपूर
-
नीतू कपूर
-
नीतू कपूर, रिद्धिमा और समारा