-
हाल ही में संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'पद्मावती' का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि फिल्म अपनी शूटिंग के दौरान ही काफी चर्चा में आ गई थी, वहीं फिल्म की कास्ट भी जबरदस्त है। इस फिल्म का ट्रेलर आने के साथ ही लोगों के बीच फिल्म काफी प्रसिद्धी पा चुकी है। वहीं सोशल मीडिया में भी फिल्म के ट्रेलर को जोरों शोरों के साथ शेयर किया जा रहा है। देखिए कैसे फैंस सोशल मीडिया पर संजय लीला भंसाली की फिल्म का ट्रेलर शेयर कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म में दीपिका शाहिद और रणवीर के लुक्स को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। वहीं सोशल प्लैटफॉर्म पर फिल्म पद्मावती के ट्रेलर पर ट्विटरबाजों की क्रिएटिविटी बरसी भी नजर आ रही है, आप भी देखिए देखिए
-
फिल्म के प्रति फैंस की एक्साइटमेंट देखी जा सकती हैं। फिल्म में सभी एक्टर्स के किरदार बहुत ही इंट्रस्टिंग दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में रणवीर के लुक की तुलना गेम्स ऑफ थ्रोन के कैरेक्टर से भी की जा रही है।
-
एक्टर शाहिद कपूर फिल्म में महारावल रतन सिंह बने हैं। रणवीर सिंह भी फिल्म में अपने लुक को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं।
-
रणवीर संजय की फिल्म में अलउद्दीन खिलजी की भूमिका निभा रहे हैं
-
वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण भी हैं जो रानी पद्मावती का किरदार निभा रही हैं।
-
इस फिल्म से रणवीर और दीपिका के फैंस को काफी उम्मीदे हैं, क्योंकि ये जोड़ी पहले भी साथ में स्क्रीन शेयर कर चुकी है।
-
रणवीर और दीपिका को संजय की ही फिल्म 'रामलीला' में खूब पसंद किया गया था।इसके अलावा फिल्म में एक्टर्स के कैरेक्टर्स को सोशलमीडिया में ऐसे मजाक बनाए जा रहे हैं।
-
-
-
