बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर मंगलवार को आनंद आहूजा की जीवन संगिनी बन गईं। सोनम की शादी ने मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोरीं। उनकी शादी में तमाम बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा और इन लोगों ने यहां पर खूब सारी मस्ती की। इन सबसे अलग सलमान खान और कैटरीना कैफ ने विशेष तौर पर मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल सलमान और कैटरीना सोनम के शादी समारोह में एक-दूसरे को किस करते नजर आए। यह वाकया उस वक्त पेश आया जब सलमान ने इस समारोह में एंट्री ली। सलमान के आते ही पार्टी में हलचल मच गई और मीडियाकर्मी व फैंस जोर-जोर से उनका नाम पुकारने लगे। सलमान सीधे कैटरीना के पास पहुंचे और उन्हें किस किया। इस दौरान मीडियाकर्मी सलमान और कैटरीना को अपने कैमरे में कैद करने से नहीं चूके। इसके बाद सलमान बोनी कपूर और अन्य लोगों से मिले। इस पार्टी में सलमान शाहरुख खान के साथ भी मस्ती करते नजर आए। आइए देखते हैं तस्वीरें। (All Photos: Instagram) -
सोनम कपूर के शादी समारोह में आते ही सलमान खान सबसे पहले कैटरीना कैफ के पास पहुंचे।
-
सलमान कैटरीना से इस अंदाज में बातचीत करते नजर आए।
-
सलमान इस समारोह में जैकलीन फर्नांडिस के साथ आते हुए दिखाई दिए।
-
सलमान और शाहरुख को इस अंदाज में एक साथ मस्ती करते देखा गया।
-
सोनम और आनंद की शादी मुंबई के हेरिटेज हवेली में संपन्न हुई।
-
सोनम और आनंद एक-दूसरे को पिछले चार साल से डेट कर रहे थे।
-
इस दौरान सोनम की खुशी देखते ही बन रही थी।
