-
भारत में टैलेंट की कभी कोई कमी नहीं रही है। देश के हर हिस्से से टैलेंटेड लोग आगे आते रह रहे हैं। यह बात जरूर है कि कई बार कुछ टैलेंटेड लोगों को अपनी क्षमता दिखाने का मौका ही नहीं मिला है। बॉलीवुड इंडस्ट्री भी ऐसी ही एक जगह है जहां पहुंचना आसान नहीं रहा है। एक्टिंग और अन्य प्रतिभाओं के धनी लोगों को बॉलीवुड में ब्रेक दिलाने वाले शख्स की जरूरत हमेशा महसूस होती रही है। सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक ऐसे ही शख्स हैं जिन्होंने कई नई प्रतिभाओं को मौका दिया है। आज हम नजर दौड़ा रहे हैं उन सात एक्ट्रेसेज पर जिनको सलमान ने बॉलीवुड में ब्रेक दिया।
-
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है कैटरीना कैफ का। कैटरीना को बॉलीवुड में लाने का श्रेय सलमान खान को दिया जाता है। यह कहने की जरूरत नहीं है कि कैटरीना ने बॉलीवुड में क्या शानदार सफलता पाई है।
-
सलमान खान की साल 2010 में आई फिल्म 'वीर' से जरीन खान ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। 'वीर' तो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा दिन तक नहीं चली लेकिन जरीन के अभिनय का सफर अभी भी जारी है।
-
सोनाक्षी सिन्हा को आज परिचीत कराने की जरूरत नहीं है। सोनाक्षी की गिनती आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। सलमान खान ने ही सोनाक्षी को साल 2010 में फिल्म 'दबंग' के लिए चुना था।
-
क्या आपको स्नेहा उल्लाल याद हैं? साल 2005 की फिल्म 'लकी: नो टाइम फॉर लव' में वह सलमान खान के साथ नजर आई थीं। ऐश्वर्या राय से मिलते-जुलते चेहरे की वजह से स्नेहा ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
-
अथिया शेट्टी ने साल 2015 की फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 'हीरो' सलमान खान के होम प्रोडक्शन में बनी फिल्म थी। अथिया के अभिनय का सफर जारी है लेकिन अभी तक उन्हें बॉलीवुड में एक खास पहचान नहीं मिल पाई है।
-
डेजी शाह ने साल 2014 में आई सलमान खान की फिल्म 'जय हो' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। डेजी को सलमान ने ही इस फिल्म के लिए कॉस्ट किया था। डेजी को बॉलीवुड में अभी तक वो लोकप्रियता नहीं मिल पाई है जिसकी उन्हें उम्मीद रही होगी।
साल 2003 की सुपरहिट फिल्म 'तेरे नाम' में भूमिका चावला सलमान खान के साथ नजर आई थीं। भूमिका ने टॉलीवुड में काफी नाम और दाम कमाया लेकिन बॉलीवुड में वह ज्यादा कामयाब नहीं रहीं।