-
बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान जल्द ही 'प्रेम' बन दर्शकों पर 'प्रेम रतन धन पायो' का बम फोड़ने को तैयार हैं। ख़बर है कि सलमान खान और सोनम कपूर स्टारर फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' लगभग 4800- 5200 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी। सलमान और सोनम के अलावा सूरज बड़जात्या की इस फिल्म में स्वरा भास्कर, अनुपम खेर और नील नितिन मुकेश भी मुख्य भूमिका में हैं।
-
फिल्म के लिए सलमान खान का होना ही अपने आप में बॉक्स ऑपिस पर हिट का थप्पा है। ऐसे में मेकर्स भी इस फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज करना चाहते हैं। दीवाली जैसे शुभ अवसर पर यह एकलौती फिल्म है जिसे रिलीज किया जा रहा है।
-
'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान खान एक बार फिर अपने पुराने कैरेक्टर प्रेम का किरदार निभाते नज़र आएंगे। लगभग 15 साल बाद सूरज और सलमान एकसाथ काम कर रहे हैं। दोनों ने इससे पहले कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
सूत्रों के अनुसार मेकर्स ने केवल लाईटिंग में लगभग 15 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। वहीं फिल्म का कुल बजट लगभग 90 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म में बड़जात्या ने कलाकारों की पोशाकों को लेकर भी कड़ी मेहनत की है। सलमान के फैंस इस फिल्म का खासा इंतजार कर रहे हैं।