-
सलमान खान को ग्रैंड पार्टी के लिए जाना जाता है। इस साल अपने बर्थडे पर सलमान खान ने कुछ खास लोगों के साथ छोटी सी पार्टी रखी। इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम से बात करते हुए सलमान ने कहा कि पहले जब उन्होंने 200 लोगों को बुलाया था तो 3000 पहुंच गए थे। जिसकी वजह से परिस्थिति हाथ से निकल गई थी। इस बार खान स्टैंडर्ड के हिसाब से पार्टी छोटी थी। अर्पिता के बेटे आहिल को गेस्ट ऑफ ऑनर देते हुए सलमान खान के साथ केक काटने का मौका मिला।
-
पार्टीज की सभी फोटोज को यूलिया वंतूर ने खींचा। उन्होंने पहले कहा था कि सलमान के प्रति अपने प्यार और इज्जत को वो बर्थडे पार्टी में दिखाएंगी और उनके पास एक्टर के लिए सरप्राइज भी है। वंतूर ने हिमेश के साथ गाए अपने गाने पर परफॉर्मेंस दी। जिसपर डेजी शाह भी डांस करने लगीं।
-
सलमान ने सभी मेहमानों का पनवेल के फार्म हाउस पर एंट्री करते वक्त स्वागत किया। सलमान ने बीइंग ह्यूमन की ज्वैलरी पहनी थी। मेहमानों को भी लौटते समय इन्हें रिटर्न गिफ्ट के तौर पर दी गईं।
-
बर्थडे में बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ, सुशांत सिंह राजपूत, रणदीप हुड्डा, ईशा गुप्ता, प्रीति जिंटा, रमेश तौरानी, साजिद नाडियाडवाल, बोनी कपूर और अनीस बज्मी जैसे बड़े नाम शामिल होने के लिए आए।
-
सलमान के पसंदीदा एक्टर सूरज पंचोली और जरीन खान भी पार्टी में पहुंचे।
-
बिग बॉस 10 के घर से कुछ दिनों पहले बाहर हुए राहुल देव अपनी गर्लफ्रेंड मुग्धा गोडसे के साथ आए।
-
हिमेश रेशमिया, मौनी रॉय और वलूचा डिसूजा को भी देखा गया। भाईजान की पार्टी रातभर चलती रही और सभी ने खूब एंज्यॉय किया।