-
जावेद और सलीम की जोड़ी दशकों तक मशहूर रही, लेकिन एक समय ऐसा आया कि अचानक दोनों अलग हो गए और इसके पीछे का कारण किसी को नहीं पता चल पाया। (Photo-Jansatta)
-
मगर अब चार दशक बाद ये जोड़ी एक बार फिर कमबैक करने की तैयारी कर रही है। दोनों को एक बार फिर साथ में देखा गया। सलीम खान और जावेद अख्तर ‘एंग्री यंग मैन’ की ट्रेलर लॉन्च में साथ दिखे, जहां इन्होंने हिंट दिया कि ये जल्द ही साथ में काम करने वाले हैं। (Photo-Jansatta)
-
जावेद अख्तर और सलीम खान के साथ उनका परिवार शामिल था। जहां फरहान अख्तर, जावेद के साथ नजर आए तो सलमान ने अपने पिता सलीम का साथ नहीं छोड़ा। (Photo-Jansatta)
-
जावेद अख्तर ने हिंट किया कि वो लोग फिर एक नई कहानी पर काम करने वाले हैं। उन्होंने सलीम के साथ एक बार फिर दोबारा लिखने को लेकर विचार करने के बारे में बात की। (Photo-Jansatta)
-
जावेद अख्तर ने कहा कि अब वो स्क्रिप्ट लिखने जा रहे हैं, उन्होंने इसके बारे में सलीम से बात की है कि क्यों न वो एक और फिल्म की कहानी लिख दें। (Photo-Jansatta)
-
जावेद ने कहा, “हम अब लिखने जा रहे हैं। मैंने सलीम से बात की है, एक पिक्चर हम और लिख दे। उस जमाने में भी हमारी कीमत ज्यादा थी, इस जमाने में तो बहुत भी ज्यादा होगी। वो देखियेगा।” (Photo-Jansatta)
-
बता दें कि ‘एंग्री यंग मैन’ एक डॉक्यूमेंट्री है, जिसका क्रेडिट सलीम और जावेद की जोड़ी को ही दिया जाता है। ये विचार फिल्म 1973 में आई उनकी फिल्म ‘जंजीर’ के वक्त आया था। इसके लेखक सलीम और जावेद ही थे। (Photo-Jansatta)
-
इस डॉक्यूमेंट्री के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जावेद अख्तर की पत्नी अभिनेत्री शबाना आजमी भी मौजूद थीं और सलीम के बेटे और बेटी के साथ उनके नाती और नातिन भी शामिल थे।(Photo-Jansatta)
