-
एक्शन के मास्टर कहे जाने वाले पॉपुलर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपने करियर में कई उतार चढ़ाव देखे हैं। इसी के बाद उन्हें ये सक्सेस हासिल हुई है। रोहित अभी तक कई फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं जो कि सुपरहिट साबित हुई हैं। रोहित की कुछ वक्त पहले ही फिल्म 'सिंबा' आई थी। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने धमाकेदार कमाई की। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड्स भी तोड़े। इस फिल्म के अलावा गोलमाल, गोलमाल सीरीज, चेन्नई एक्सप्रेस जैसे ब्लॉकबस्टर हिट भी रोहित ने ही बॉलीवुड को दी। रोहित ने अपने करियर की शुरआत साल 2003 में फिल्म जमीन को डायरेक्ट कर की थी। आगे और जानें रोहित शेट्टी के बारे में… (सभी तस्वीरें रोहित शेट्टी के इंस्टाग्राम से ली गई हैं।)
-
रोहित ने कई फिल्में बनाई हैं, उनकी फिल्में सिनेमाघरों में सुपर-डुपर हिट साबित होती हैं। एक्शन के गुरू कहे जाने वाले रोहित शेट्टी ने अपने शुरुआती दौर में कड़ी मेहनत की। तब जाकर उन्हें ये मुकाम हासिल हुआ है। रोहित ने अपने करियर में सबसे पहले अजय देवगन की फिल्म फूल और कांटे में काम किया। इस फिल्म में उन्होंने असेस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। इस बीच दोनों की अच्छी दोस्ती हुई। आगे चलकर रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के साथ करीब 10 फिल्मों में काम किया।
-
एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 1995 में रोहित ने तब्बू की फिल्म हकीकत में एक सीन के लिए उनकी साड़ी प्रेस की थी।
-
रोहित शेट्टी एक्ट्रेस काजोल के स्पॉटबॉय भी रह चुके हैं। रोहित काजोल का टचअप भी किया करते थे।
-
रोहित शेट्टी बॉक्स ऑफिस पर अब तक ऐसी 8 फिल्में दे चुके हैं जिन्होंने 100 करोड़ के क्लब में शामिल होकर दिखाया है।
-
इनमें शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस, गोलमाल 3 और सिंबा का नाम है।
-
अब रोहित जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म सूर्यवंशी लाने वाले हैं।
