-
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन ने अपने वैरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बोल्ड फोटो शेयर की है। तस्वीर में रिया समंदर किनारे बिकिनी में नजर आ रही हैं। लो लाइट में क्लिक की गई इस तस्वीर में रिया ने कैप और सनग्लासेज पहने हुए हैं। तस्वीर के कैप्शन में रिया ने लिखा- अपने अंदर की आग के लिए कभी माफी मत मांगो। मालूम हो कि 24 जनवरी को रिया सेन का बर्थडे था। रिया सेन एक्ट्रेस मुनमुन सेन की बेटी हैं। रिया ने साल 2001 में आई फिल्म 'स्टाइल' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और उन्होंने बॉलीवुड में अब तक तकरीबन 30 फिल्मों में काम किया है। रिया के साथ जुड़े विवादों की फेहरिस्त में उनके एमएमएस से जुड़ी खबरों से लेकर रेव पार्टी तक के किस्से शामिल हैं।
-
यदि यह कहा जाए कि रिया सेन का नाम उनकी फिल्मों से ज्यादा उनसे जुड़े विवादों के लिए चर्चित हुआ तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा।
-
रिया के बारे में कहा जाता है कि उनका बर्ताव निर्देशकों के साथ ठीक नहीं था जिसके चलते उनके को-स्टार्स परेशान रहते थे और उन्हें काम नहीं मिलता था।
-
रिया इंडस्ट्री में अपने अफेयर्स को लेकर भी सुर्खियों में रहीं। बॉलीवुड स्टार अक्षय खन्ना से लेकर सलमान रुश्दी तक का नाम उनके साथ जुड़ा।
-
सलमान रुश्दी रिया से दोगुनी उम्र के हैं और इस बात पर तमाम लोगों को आपत्ति थी। हालांकि कभी भी कुछ भी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया।
-
रिया ने अक्षय खन्ना के साथ फिल्म 'लव यू हमेशा' में काम किया था और इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं। दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे।
-
-
(All Photo's Source: Riya Sen Official Instagram Account)