-
हिंदी और बंगाली फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री रिया सेन पर्दे पर तो उतनी पॉपुलर नहीं हुईं लेकिन विवादों के साथ उनका नाम अक्सर जुड़ा रहा। रिया ने साल 2001 में आई फिल्म 'स्टाइल' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। रिया ने बॉलीवुड में तकरीबन 30 फिल्में की हैं। रिया के साथ जुड़े विवादों की फेहरिस्त में उनके एमएमएस से जुड़ी खबरों से लेकर रेव पार्टी तक के किस्से शामिल हैं। रिया बॉलीवुड एक्ट्रेस मुनमुन सेन की बेटी हैं और एक स्टारकिड होने के बावजूद बॉलीवुड में वह एक कामयाब अभिनेत्री के तौर पर खुद को स्थापित नहीं कर सकीं। रिया के बारे में कहा जाता है कि उनके बुरे बर्ताव को लेकर हर कोई परेशान रहता था। उनके बारे में यह मशहूर है कि वह निर्देशक से लेकर स्पॉटबॉय तक किसी से भी ठीक से बात नहीं किया करती थीं और बात-बात पर नाराज हो जाया करती थीं।
-
रिया इंडस्ट्री में अपने अफेयर्स को लेकर भी सुर्खियों में रहीं। बॉलीवुड स्टार अक्षय खन्ना से लेकर सलमान रुश्दी तक का नाम उनके साथ जुड़ा।
-
सलमान रुश्दी रिया से दोगुनी उम्र के हैं और इस बात पर तमाम लोगों को आपत्ति थी। हालांकि कभी भी कुछ भी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया।
-
रिया ने अक्षय खन्ना के साथ फिल्म 'लव यू हमेशा' में काम किया था और इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं। दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे।
-
रिया और अक्षय का रिलेशन कुछ वक्त तक ठीक चला और फिर जॉन अब्राहम दोनों के बीच आ गए।
-
असल में रिया का दिल जॉन पर आ गया और उन्होंने अक्षय से किनारा कर लिया।
-
इसी बीच खबरें ऐसी आईं कि रिया ने उभरते खिलाड़ी श्रीसंत का साथ कर लिया है और जॉन से किनारा कर लिया है।
-
2011 में रिया कई बार स्टेडियम में श्रीसंत के लिए चीयर करते देखी गईं। दोनों को रेस्टोरेंट और पब में साथ घूमते भी देखा गया था।
