-
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का एक विवाद कम नहीं होता तो दूसरा शुरू हो जाता है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि कंगना के बॉलीवुड में काफी विरोधी हैं। या यूं कहें कि कंगना के किसी न किसी के साथ चलते विवादों को लेकर उनके बी-टाउन में दुश्मनों की कमी नहीं होगी। हर किसी की बात पर पलटवार करने वाली कंगना को तो अब तक आप पहचान चुके होंगे कि वो अगर बोलने पर आती हैं तो सामने वाले की कसकर फटकार लगाती हैं। फिर वो चाहे सीधे मुंह हो या मज़ाक मज़ाक में। बहरहाल, हम यहां पर आपको बताने जा रहे हैं उन बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जिनसे कंगना के हमेशा विवाद रहे हैं।
-
आपको बता दें कि कंगना कई बार ऐसा कह चुकी हैं कि उन्हें अपने करियर की तरक्की के लिए किसी खान की जरूरत नहीं है। अब कहीं ऐसा न हो कि तीनों खान को ये बात बुरी लग जाए। और कंगना को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़े।
-
ऋतिक रोशन के बारे में कंगना का कहना था कि वो और ऋतिक कभी रिलेशन में थे लेकिन ऋतिक ने इस बात को एक सिरे से खारिज कर दिया। ये बात इतनी बढ़ गयी कि कंगना ने ऋतिक के खिलाफ काफी बड़े बड़े बयान दे डाले।
-
शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन ने फिल्म राज-2 में कंगना के साथ काम किया था। तभी से वो एकदूसरे के करीब आए, लेकिन उनका ये रिश्ता साल भर भी नहीं चल पाया था।
-
करण जौहर-कंगना रनौत दोनों के बीच मनमुटाव तब शुरू हुआ जब कंगना रनौत, करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण' में बतौर गेस्ट पहुंची थी जहाँ उन्होंने करण को कहा की वो नेपोटिज़्म' को बढ़ावा देते हैं। साथ ही कंगना ने करण को मूवी माफिया भी कहा। बाद में करण ने एक इवेंट में कहा की कंगना विक्टिम कार्ड खेल रहीं हैं और अगर उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री से इतनी दिक्कत है तो उन्हें इसे छोड़ देना चाहिए। करण जौहर की बातें जब कंगना तक पहुंची तो उन्होंने करारा जवाब दिया।
-
कंगना-आनंद एल रॉय कंगना और उनके दो बार निर्देशक रहे आनंद एल राय के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है। इस समय आनंद राय कंगना रनौत के लिए कोई भी कहानी नहीं लिख रहे हैं। इन झूठी अफवाहों का खंडन करते हुए आनंद राय ने कहा है कि वो एक्ट्रेस के साथ कभी काम नहीं करेंगे।
-
कंगना और आदित्य पंचोली के बारे में ऐसा कहा जाता है कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में कंगना रनौत एक्टर आदित्य पंचोली के साथ रिलेशनशिप में थीं। लेकिन धीरे धीरे दोनों के बीच इतनी दूरियां आ गईं कि दोनों अब एक दूसरे को देखना तक पसंद नही है।
-
कंगना-दीपिका कहा जाता है कि कंगना और दीपिका में भी फाइट है, लेकिन दीपिका ने इस बात को गलत बताया है।
-
शेखर सुमन और कंगना रनौत के बीच भी कुछ ठीक नहीं है। शेखर ने कंगना के विवादों के बारे में कहा कि कंगना को अपना मुंह बंद रखना चाहिए और अच्छा होगा कि उनकी जगह उनका काम बोले. उन्होंने कहा कि अगर आप असफल रहे तो बेहतर होगा कि आप आगे बढ़कर इसे स्वीकार करें।
