-
बॉलीवुड की सदाबहार अदाकारा रेखा आज 71 साल की हो गई हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती में अब तक कोई कमी नहीं आई है। उनकी मुस्कान और अदाएं आज भी लोगों का दिल जीत लेती हैं। (Express Archive Photo)
-
रेखा की खूबसूरती समय के साथ और भी निखरती गई है। उम्र बढ़ने के बावजूद उनका ग्लैमरस लुक हर किसी को हैरान कर देता है। (Express Archive Photo)
-
10 अक्टूबर 1954 को मद्रास में जन्मी रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन है। वह अभिनय को विरासत में लेकर आई थीं। (Express Archive Photo)
-
उनके पिता जैमिनी गणेशन और मां पुष्पावली दोनों ही फिल्म जगत से जुड़े हुए थे। घर के फिल्मी माहौल का असर रेखा पर भी पड़ा। (Express Archive Photo)
-
रेखा ने अपने करियर की शुरुआत महज 12 साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार की थी। उनकी पहली फिल्म थी तेलुगु फिल्म ‘रंगुला रत्नम’। (Express Archive Photo)
-
1970 में आई हिंदी फिल्म ‘सावन भादो’ से रेखा ने बॉलीवुड में कदम रखा और पहली ही फिल्म से पहचान बना ली। (Express Archive Photo)
-
शुरुआती दिनों में रेखा को उनके लुक और वजन के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने खुद को पूरी तरह बदलकर सबका मुंह बंद कर दिया। (Express Archive Photo)
-
अपनी मेहनत और समर्पण के दम पर रेखा ने खुद को एक नई पहचान दी। उन्होंने न केवल अभिनय में बल्कि अपने स्टाइल में भी जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया। (Express Archive Photo)
-
1978 में आई फिल्म ‘घर’ ने रेखा को असली पहचान दिलाई। इस फिल्म में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई। (Express Archive Photo)
-
‘खूबसूरत’ (1980) में उनके कॉमिक अंदाज ने सबको दीवाना बना दिया। इसी फिल्म के लिए उन्हें पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। (Express Archive Photo)
-
रेखा ने कभी किसी एक इमेज में खुद को सीमित नहीं किया। उन्होंने हर तरह के रोल निभाए – मासूम, बोल्ड, ग्लैमरस और सशक्त महिला तक। (Express Archive Photo)
-
‘उत्सव’, ‘आस्था’, ‘कामसूत्र’ और ‘उमराव जान’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अभिनय की नई ऊंचाइयां छुईं। (Express Archive Photo)
-
‘उमराव जान’ में उनकी अदाकारी के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह रोल आज भी उनकी सबसे यादगार भूमिकाओं में गिना जाता है। (Express Archive Photo)
(यह भी पढ़ें: Rekha इन 7 फिल्मों से बेस्ट एक्ट्रेस के लिए हुई थीं नॉमिनेट, किसी में नहीं थे अमिताभ बच्चन) -
70 और 80 के दशक में रेखा हर फिल्ममेकर की पहली पसंद बन गई थीं। उनकी लोकप्रियता का ग्राफ लगातार बढ़ता गया। (Express Archive Photo)
-
इस दौर में रेखा और अमिताभ बच्चन की जोड़ी दर्शकों के बीच हिट रही। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दीं। (Express Archive Photo)
-
हालांकि रेखा और अमिताभ की जोड़ी सिर्फ पर्दे तक सीमित नहीं रही। दोनों के अफेयर की चर्चा आज भी होती है। (Express Archive Photo)
-
कहा जाता है कि फिल्म ‘सिलसिला’ (1981) उनकी असल जिंदगी की कहानी को पर्दे पर लाती है। यह फिल्म आज भी चर्चाओं में रहती है। (Express Archive Photo)
-
रेखा ने कभी अपनी निजी जिंदगी को खुलकर सामने नहीं रखा। वह हमेशा से मीडिया से दूरी बनाए रखती आई हैं। (Express Archive Photo)
-
उनकी शादी 1990 में दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से हुई थी, लेकिन सात महीने बाद ही उन्होंने आत्महत्या कर ली। (Express Archive Photo)
-
इसके बाद रेखा ने खुद को पूरी तरह फिल्मों और अपने सादगी भरे जीवन में डुबो दिया। वह आज भी अपनी मांग में सिंदूर लगाती हैं। (Express Archive Photo)
-
एक बार रेखा से सिंदूर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा था, “मुझ पर सिंदूर अच्छा लगता है, इसलिए लगाती हूं।” (Express Archive Photo)
-
2010 में भारत सरकार ने रेखा को ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया। यह उनके लंबे और शानदार करियर की बड़ी उपलब्धि रही। (Express Archive Photo)
-
2012 से 2018 तक वह राज्यसभा की सांसद भी रहीं, लेकिन फिल्मों और फैशन की दुनिया में उनका जलवा कभी कम नहीं हुआ। (Express Archive Photo)
-
रेखा जितनी खूबसूरत साड़ी में दिखती हैं, उतनी ही एलिगेंट वह वेस्टर्न लुक में भी नजर आती हैं। वह हर अंदाज में बेमिसाल हैं। (Express Archive Photo)
-
आज भी जब रेखा किसी इवेंट में दिखती हैं तो कैमरे अपने आप उनकी ओर मुड़ जाते हैं। 71 की उम्र में भी वह बॉलीवुड की असली ‘क्वीन ऑफ ग्रेस’ हैं। (Express Archive Photo)
(यह भी पढ़ें: Rekha Birthday: जिस रेखा को काली और भद्दी कहा उन्हीं के साथ 7 फिल्मों में नजर आया यह एक्टर)