• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. entertainment gallery
  4. ravindra jain a great music composer and singer passes away

PHOTOS: अंखियों के झरोखे से बहुत दूर चले गए संगीतकार और गायक रवींद्र जैन

मशहूर संगीत निर्देशक, गायक और गीतकार रवींद्र जैन का शुक्रवार को यहां निधन हो गया। वे 71 साल के थे। लीलावती अस्पताल में सुबह चार बजकर 10 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। जैन दो दिन पहले नागपुर में एक कार्यक्रम के लिए गए थे, जहां उनकी तबीयत खराब हो गई थी।

By: जनसत्ताप्रियम सिन्हा
October 10, 2015 13:13 IST
हमें फॉलो करें
  • ravindra jain, ravindra jain death, ravindra jain passes away, ravindra jain ramayan, Bollywood, entertainment news, रवींद्र जैन, रवींद्र जैन निधन, रामायण, अंखियों के झरोखे से, राम तेरी गंगा मैली, म्यूज़िक कम्पोजर रवींद्र जैन, बॉलीवुड, बॉलीवुड न्यूज़, मनोरंजन
    1/6

    मशहूर संगीत निर्देशक, गायक और गीतकार रवींद्र जैन का शुक्रवार को यहां निधन हो गया। वे 71 साल के थे। लीलावती अस्पताल में सुबह चार बजकर 10 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। जैन दो दिन पहले नागपुर में एक कार्यक्रम के लिए गए थे, जहां उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें इलाज के लिए नागपुर के वोकहार्ड अस्पताल से यहां लाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके परिवार में पत्नी दिव्या और पुत्र आयुष हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा फिल्म जगत की हस्तियों ने जैन के निधन पर शोक संवेदना जताई है।

  • 2/6

    सफल संगीतकार बनने के लिए अंधता को पराजित करने वाले जैन ने चोर मचाए शोर, गीत गाता चल, चितचोर और अंखियों के झरोखे से, जैसी 70 के दशक की हिट फिल्मों के लिए संगीत दिया। उन्हें राजकपूर ने बड़ा ब्रेक दिया जिनके लिए उन्होंने राम तेरी गंगा मैली, दो जासूस और हिना जैसी फिल्मों में सुपरहिट गाने दिए। 1980 और 1990 के दशकों में जैन ने पौराणिक फिल्में और टेलीविजन धारावाहिकों के लिए संगीत दिया।

  • 3/6

    रवींद्र जैन के संगीत की मधुरता, मिठास और देसीपन का अहसास लंबे समय तक श्रोताओं के दिलो-दिमाग में बना रहेगा। उनके बनाए गाने ना सिर्फ दिल को छू जाते थे, बल्कि इतनी सरल धुनोंवाले होते थे कि कोई भी आसानी से उन्हें गुनगुना सकता था। उनकी विशेषता थी कि वे किसी भी सिचुएशन के मुताबिक तुरत फुरत गीत लिख लेते थे।

  • 4/6

    रवींद्र जैन का जन्म अलीगढ़ में 28 फरवरी 1944 को हुआ था। पिता इंद्रमणि जैन और मां किरण देवी के बेटे रवींद्र पैदाइशी दृष्टिहीन थे। संगीत के प्रति झुकाव के चलते वे जैन मंदिरों में भजन गाने लगे थे। 1956 में प्रयाग संगीत विद्यालय से संगीत प्रभाकर करनेवाले जैन ने फिल्मजगत में करिअर की शुरुआत 1972 में ‘कांच और हीरा’ से की। फिल्म का गाना ‘नजर आती नहीं मंजिल, तड़पने से भी क्या हासिल…’ काफी पसंद किया गया, जो उन्होंने खुद लिखा था।

  • रवींद्र जैन ने इसके बाद राजश्री प्रोडक्शंस की अमिताभ बच्चन अभिनीत ‘सौदागर’, एनएन सिप्पी की ‘चोर मचाए शोर’ का संगीत दिया। इसमें इंद्रजीत सिंह तुलसी का लिखा एक गाना ‘ले जाएंगे ले जाएंगे दिलवाले दुलहनियां ले जाएंगे…’ शादियों के दौरान आज भी सुना जा सकता है। मगर सही माने में फिल्मजगत में रवींद्र जैन को ऊंचाई मिली राज कपूर की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ (1985) के संगीत से। इस फिल्म के मधुर गाने- इक दुखियारी कहे…, सुन सायबा सुन, एक मीरा एक राधा- गली गली गूंजे और फिल्म को भी अपार सफलता मिली थी। संगीत देने के अलावा जैन ने इस फिल्म के छह गाने भी खुद ही लिखे थे।
  • रवींद्र जैन की लोकप्रियता में चार चांद लगे 1987 में। दूरदर्शन ने रामानंद सागर के ‘रामायण’ धारावाहिक का 25 जनवरी 1987 से प्रसारण शुरू किया और देखते ही देखते हर घर में रवींद्र जैन का गीत संगीत घर घर में पहुंच गया। ‘रामायण’ का शीर्षक गीत जयदेव ने तैयार किया था, मगर गीत और संगीत का काम रवींद्र जैन ने संभाला था। धार्मिक धारावाहिकों में आज भी ‘रामायण’ की लोकप्रियता का मुकाबला कोई और धारावाहिक नहीं कर पाया। इसकी 35 मिनट की कड़ी को देखने के लिए लोग सारा काम छोड़कर टीवी के सामने बैठ जाते थे। इसके अलावा जैन ने हेमा मालिनी के धारावाहिक ‘नूपुर’ समेत कई धारावाहिकों में संगीत दिया।
अपडेट
‘पैनिक मोमेंट में ब्लिंकिट बना लाइफसेवर…’ वीजा अप्रूवल से पहले मुश्किल में थी भारतीय CEO, जानें Blinkit ने कैसे की मदद
अरावली की चोटियों को ज्यादा नुकसान किसने पहुंचाया- बीजेपी या कांग्रेस सरकार?
नसों में जान फूंक देगा Vitamin B12! शरीर की सुस्ती और कमजोरी दूर करने के लिए खाएं ये 4 चीजें, डॉक्टर ने बताए फायदे
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं की डेटशीट जारी, 20 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षा; यहां देखें पूरा शेड्यूल
फूल गोभी में कीड़े हैं या नहीं? खरीदने से पहले ऐसे करें मिनटों में जांच
रिंकू सिंह ने आखिरी 20 गेंदों पर 46 रन बना ठोका शतक, 176 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन
‘राजा बेटों पर लुटाती हैं अंधा प्यार’, नाबालिग के मामले में कोर्ट ने सुनाई 30 साल की सजा, मां-बेटे की याचिका पर कही सख्त बात
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
नाइजीरिया में ISIS के ठिकानों पर अमेरिकी हमला, ट्रंप बोले– ईसाइयों को मार रहे थे, मेरी क्रिसमस
48 सीटें मिया मुस्लिम समुदाय के लिए आरक्षित करने की मांग, बीजेपी ने कांग्रेस को बताया मुस्लिम लीग की वैचारिक उत्तराधिकारी
सरफराज-मुशीर के अर्धशतक से मुंबई ने बनाए 331 रन, पंत-कोहली की पारी के दम पर दिल्ली का स्कोर 254
Belly Fat After 30: 30 की उम्र पार करते ही क्यों जिद्दी हो जाता है बेली फैट? डाइट और वर्कआउट फेल होने की क्या है वजह, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से जानिए
फोटो गैलरी
11 Photos
खराब लाइफस्टाइल से कम हो गई है बॉडी फ्लेक्सिबिलिटी? कमर, पीठ और गर्दन की जकड़न से राहत दिलाते हैं ये योगासन
5 minutes agoDecember 26, 2025
8 Photos
अफगानी, तिब्बती से वियतनाम तक, दिल्ली के वह 7 जगह जो सर्दियों में मशहूर हैं अपने अनोखे स्वाद के लिए
1 hour agoDecember 26, 2025
11 Photos
19 साल की उम्र में तान्या मित्तल ने सिर्फ ₹500 से शुरू किया बिजनेस, आज बना करोड़ों का ब्रांड
1 hour agoDecember 26, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US