-
आज हम आपको टीवी की कुछ ऐसी टीवी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं रहे हैं जिनकी पहली शादी सक्सेसफुल नहीं रही। उन्होंने तलाक के बाद खुद को शादीशुदा जिंदगी से अलग कर लिया। इनमें से कई एक्ट्रेसेस के पूर्व पति ने तलाक के बाद दूसरी शादी कर ली, लेकिन वह खुद सिंगल ही रहीं।
-
Rashami Desai
रश्मि देसाई ने साल 2012 में एक्टर नंदिश सिंधू से शादी की थी। लेकिन उनका यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला। शादी के तीन साल बाद 2015 में उनका तलाक हो गया। नंदीश संधू से तलाक होने के बाद उन्हें अरहान खान से प्यार हुआ, लेकिन उस रिलेशनशिप में भी उन्हें धोखा ही मिला। अब रश्मि अरहान से रिश्ता तोड़ चुकी हैं और फिलहाल सिंगल हैं। (Source: Rashami Desai/Facebook) -
Jennifer Winget
जेनिफर विंगेट ने करण सिंह ग्रोवर से साल 2012 में शादी की थी। हालांकि 2 साल के अंदर दोनों का तलाक हो गया। करण ने तलाक के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी कर ली, तो वहीं जेनिफर अभी तक सिंगल हैं। (Source: Jennifer Winget/Facebook) -
Delnaaz Irani
डेलनाज इरानी ने साल 1998 में राजीव पॉल से शादी की थी। मगर उनकी यह शादी केवल 14 साल तक ही चली। उन्होंने 2012 में अलग होने का फैसला कर लिया। अब एक्ट्रेस सिंगल ही अपनी लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। (Source: Delnaaz Irani/Facebook) -
Sara Khan
टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने साल 2010 में ‘बिग बॉस 4’ के घर में कंटेस्टेंट अली मर्चेंट से शादी रचाई थी। हालांकि यह शादी दो महीने तक ही चली। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद दोनों का तलाक हो गया। (Source: Sara Khan/Facebook) -
Raqesh Bapat
राकेश बापट ने टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा से साल 2011 में शादी की थी। मगर दोनों ने शादी के 8 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया। साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद उन्होंन अब तक किसी को अपना जीवनसाथी नहीं बनाया है। (Source: Raqesh Bapat/Facebook) -
Shweta Tiwari
श्वेता तिवारी ने साल 1998 में राजा चौधरी से शादी की थी, लेकिन 2007 में उनका तलाक हो गया। फिर उन्होंने साल 2013 में अभिनव कोहली से शादी की मगर उनकी यह शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और दोनों का 2016 में तलाक हो गया। अब वह अपने दो बच्चों की अकेले ही परवरिश कर रही हैं और अकेले जिंदगी बिता रही हैं। (Source: Shweta Tiwari/Facebook) -
Vahbiz Dorabjee
वाहबिज दोराबजी ने साल 2013 में विवियन डीसेना से शादी की थी। मगर शादी के 4 साल बाद 2017 में दोनों अलग हो गए। वहीं साल 2021 में दोनों ने ऑफिशियली तलाक ले लिया। विवियन से तलाक के बाद एक्ट्रेस ने दूसरी शादी नहीं की। (Source: Vahbiz Dorabjee/Facebook) -
Sneha Wagh
एक्ट्रेस स्नेहा वाघ ने 19 साल की उम्र में पहली शादी की थी, मगर इस शादी में उन्होंने कई शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेली। इस वजह से उन्होंने शादी के 7 साल बाद अपने पहले पति को तलाक दे दिया। इसके बाद उन्होंने इंटीरियर डिजाइनर अनुराग सोलंकी से साल 2015 में दूसरी शादी कि, मगर महज 8 महीनों बाद ही वह अपने दूसरे पति से अलग हो गईं। अब वह अकेले ही अपनी लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं। (Source: Sneha Wagh/Facebook) -
Aamir Ali
टीवी एक्टर आमिर अली और संजीदा शेख ने एक दूसरे को 7 सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। साल 2012 में दोनों ने फिर शादी कर ली। मगर शादी के बाद दोनों का यह रिश्ता केवल 8 साल तक चला। 2020 में दोनों अलग हो गए और 2022 में दोनों ने एक दूसरे को ऑफिशियली तलाक दे दिया। (Source: Aamir Ali/Facebook)
(यह भी पढ़ें: फिल्मों पर खर्च करते हैं करोड़ों, जानें कितने संपत्ति के मालिक हैं करण जौहर)
