-
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। इस साल की शुरुआत में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर फैंस को खुश कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनका बच्चा सितंबर में आने वाला है। प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के बाद एक्ट्रेस खूब सुर्खियों में रही।
-
कुछ लोगों ने कहा कि वह सेरोगेसी से मां बनने वाली हैं, तो कुछ ने उनके बेबी बंप पर सवाल खड़े किए। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने मैटरनिटी शूट की शानदार तस्वीरें शेयर करते हुए सभी का मुंह बंद कर दिया। (Photo Credit: Deepika Padukone/Insta)
नए साल में OTT पर देखने को मिलेगा क्राइम और थ्रिलर भरपूर, जानें कौन सी फिल्में होंगी रिलीज -
फिर 8 सितंबर को इस कपल ने बेबी गर्ल का स्वागत किया और इसकी जानकारी अपने फैंस के साथ भी शेयर की। कुछ समय बाद दिवाली के आसपास एक्ट्रेस ने अपनी नन्ही परी की पहली तस्वीर शेयर की और उसके पैरों की फोटो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी लाड़ली का नाम ‘दुआ’ रखा है। (Photo Credit: Deepika Padukone/Insta)
-
‘दुआ’ का मतलब प्रेयर, आशीर्वाद और प्यार। हालांकि, उन्होंने दुआ का चेहरा किसी को नहीं दिखाया। कुछ समय पहले रणवीर सिंह को एयरपोर्ट पर देखा गया था। उस समय पैपराजी ने एक्टर से उनकी बेटी ‘दुआ’ से मिलने की मांग की थी। (Photo Credit: Deepika Padukone/Insta)
-
ऐसे में अब इस कपल ने उनकी इस ख्वाहिश को पूरा कर दिया है। रणवीर-दीपिका ने मुंबई में एक खास इवेंट का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने सभी पैपराजी को अपनी लाड़ली ‘दुआ’ से मिलवाया। इस खास मौके पर रणवीर और दीपिका ने पैपराजी का धन्यवाद किया। (Photo Credit: Deepika Padukone/Insta)
-
सिर्फ इतना ही नहीं, कपल ने पैपराजी के लगातार प्यार और सपोर्ट के लिए आभार जताया। बता दें कि इस दौरान इवेंट में एक्टर ऑल व्हाइट लुक में दिखाई दिए। वहीं, दीपिका ने पीच कलर का गाउन पहना।
-
दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लग रही थी। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका और रणवीर इस समय अपनी पैरेंटहुड जर्नी को एन्जॉय कर रहे हैं।
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर सबसे अधिक देखे जाने वाली 10 फिल्में, टॉप 3 ये भारतीय फिल्में