-
बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां हैं जो पहली बार ही पर्दे पर आकर लोगों के दिलों पर छा गईं। इन जोड़ियों की केमिस्ट्री और एक्टिंग इतनी जबरदस्त लगी थी कि दर्शक उन्हें एक साथ देखना पसंद करते हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ में दर्शकों को बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की रश्मिका मंदाना की जोड़ी खूब पसंद आ रही है। फिल्म में दोनों के बीच की केमिस्ट्री को उनके फैंस ने खूब सराहा है। रणबीर और रश्मिका ने पहली बार साथ में काम किया है। रणबीर और रश्मिका से पहले फी ऐसी कई जोड़ियां रही हैं जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। चलिए जानते हैं इन जोड़ियों के बारे में। (Still From Film)
-
Shraddha Kapoor-Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी पहली बार फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आई। इस जोड़ी को लोगों ने खूब प्यार दिया था। (Still From Film) -
Aditya Roy Kapoor-Shraddha Kapoor
फिल्म ‘आशिकी 2’ में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर साथ नजर आए थे। फिल्म में दोनों ने अपनी एक्टिंग और केमिस्ट्री से लोगों को अपना दीवाना बना दिया। (Still From Film) -
Kartik Aryan-Kiara Advani
कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन पहली बार फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में साथ में नजर आए थे। फिल्म में इन दोनों की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आई थी। (Still From Film) -
Kiara Advani-Siddharth Malhotra
फिल्म ‘शेरशाह’ में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी पहली बार साथ में नजर आई थी। फिल्म में दोनों के बीच की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। (Still From Film) -
Ranveer Singh-Deepika Padukone
फिल्म ‘राम लीला’ में पहली बार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को साथ देखा गया था। फिल्म के साथ-साथ उनकी जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। (Still From Film) -
Rajkumar Rao-Bhumi Pednekar
राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की जोड़ी को फिल्म ‘बधाई दो’ में पसंद किया गया था। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: कपूर, खान या बच्चन नहीं ये है भारत की सबसे अमीर फिल्म फैमिली, जानिए नेटवर्थ)