-
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आगामी लक्मे फैशन वीक विंटर/फेस्टिव 2015 में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पहली पुरुष परिधान प्रदर्शनी के शो स्टॉपर होंगे। यह शो 26 अगस्त को लोकप्रिय महबूब स्टूडियो में होगा। (फोटो-एपी)
मनीष ने को अपने परिधान संग्रह ‘द जेंटलमैन्स क्लब’ की एक विशेष पूर्व प्रदर्शनी आयोजित की। इसकी शुरुआत मॉडलों के रोल्स-रॉयस कार से बाहर निकलने के साथ हुई। मनीष ने एक बयान में परिधान संग्रह के बारे में कहा कि लक्मे फैशन वीक विंटर/फेस्टिवल का परिधान संग्रह मिलनसार पुरुष के लिए है। (फोटो-एपी) यह स्टाइलिश, आकर्षक और आधुनिक है…मौसम को देखते हुए ‘द जेंटलमैन्स क्लब’ संग्रह भारतीय और पश्चिमी फैशनेबल कपड़ों का त्योहारी संगम है…मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि रणबीर कपूर शो के लिए रैंप पर उतरेंगे। मनीष ने बताया कि उनके लिए साल 2015 बहुत खास है। (फोटो-एपी) रणबीर कपूर के फैंस के लिए एक खुशखबरी यह भी है कि जल्द ही वे अपनी एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के साथ तमाशा मूवी में अभिनय करते नजर आने वाले हैं। इससे पहले रणबीर ने दीपिका के साथ ये जवानी है दीवानी मूवी बनाई थी, जो बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में इन दोनों की कैमेस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। लेकिन इसके बाद दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया था। (फोटो-एपी) दिलचस्प ये भी है कि रणबीर अपनी डियरेस्ट कैटरीना के साथ जग्ग जासूस में भी एक्टिंग करते नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि रणबीर ने कैटरीना के साथ राजनीति जैसी सुपरहिट फिल्म दी हैं। इस साल अनुष्का के साथ वाली मूवी बॉम्बे वेलवेट तो फ्लॉप गई थी। अब देखना यह होगा कि उनकी अपकमिंग बॉक्सऑफिस पर कितना धमाल कर पाती है। (फोटो-एपी) -
रणवीर कपूर की एक और खास बात यह है कि उन्होंने जितनी मूवी दीपिका के साथ की हैं उतनी ही कैट के साथ और अब दोनों के साथ फिर से एक-एक मूवी आने वाली है। फिल्म बॉम्बे टॉकीज एक ऐसी फिल्म है जिसमें रणबीर ने कैट और दीपिका दोनों के साथ काम किया था। (फोटो-एपी)
