-
रजनीकांत- एक ऐसा शख्स जो कई दशकों से लाखों फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। 1975 में तमिल फिल्म Apoorva Raagangal से उन्होंने फिल्मों में एंट्री की। 1976 में Moondru Mudichu उनकी अहम भूमिका वाली पहली फिल्म थी। और सिगरेट को फ्लिप करने के अनोखे अंदाज के साथ वह दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। थलाइवा के नाम से लोकप्रिय रजनीकांत इंडियन सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित और रईस एक्टर में शुमार हैं। 168 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके रजनीकांत को दादासाहेब फाल्के अवार्ड मिल चुका है। उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। जानिए उनकी नेटवर्थ, घर और लाइफस्टाइल के बारे में…
-
सुपरस्टार रजनीकांत की नेट वर्थ करीब 51 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 430 करोड़) है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए करीब 6 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 50 करोड़ रुपय) लेते हैं। खबरों के मुताबिक, लेटेस्ट फिल्म जेलर (Jailer) के लिए उन्होंने करीब 150 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है।
-
lifestyleasia के मुताबिक, रजनीकांत ने 2022 में 5.6 मिलियन डॉलर, 2021 में 3.9 मिलियन डॉलर और 2020 में 5.4 मिलियन डॉलर की कमाई की। वहीं 2019 में उन्होंने 4.2 मिलियन डॉलर की दौलत इकट्ठी की। 2018 में रजनीकांत ने 5.4 मिलियन डॉलर कमाए।
-
रजनीकांत के पास चेन्नई में पॉश Poes Garden में आलीशान बंगला है जिसे उन्होंने साल 2002 में बनवाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घर की मौजूदा कीमत करीब 35 करोड़ रुपये है।
-
रजनीकांत के पास एक महंगा मैरिज हॉल राघवेंद्र मंडपम भी है। इस हॉल में करीब 275 मेहमानों के रहने की सुविधा है। इस मैरिज हॉल में 1000 से ज्यादा मेहमानों के लिए सीटिंग की व्यवस्था है। एक अनुमान के मुताबिक, इस मैरिज हॉल की कीमत करीब 20 करोड़ रुपये है।
-
रजनीकांत के पास लग्जरी कारों का एक पूरा कलेक्शन है। उनके पास रॉल्स रॉयस घोस्ट है जिसकी कीमत करीब 6 करोड़ रुपये है। इसके अलावा रॉल्स रॉयस फैंटम भी उनके बेड़े में है जिसका दाम 16.5 करोड़ रुपये है। थलाइवा के पास टोयोटा इनोवा, होंडा सिविक, प्रीमियर पद्मिनी और हिंदुस्तान मोटर्स एम्बेसडर कार भी है।
-
रजनीकांत के कार कलेक्शन में BMW X5, Mercedes-Benz G Wagon और Lamborghini Urus है। उनके पास 723,802 अमेरिकी डॉलर की कीमत वाली एक Bentley Limousine भी है जिसे अपने हिसाब से कस्टमाइज कराने के लिए उन्होंने 2.6 मिलियन डॉलर अतिरिक्त खर्च किए।
-
2010 में Forbes India ने रजनीकांत को सबसे प्रभावशाली भारतीय बताया था। 2017 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा था। हालांकि, 2021 में उनकी पार्टी Rajini Makkal Mandram (RMM) को खत्म कर दिया गया। उन्होंने फिर कभी राजनीति में वापस ना आने की भी बात कही।