-
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इस वक्त अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस का नाम काफी समय राहुल मोदी के साथ जुड़ता आ रहा है। लेकिन ये बहुत ही कम लोगों को पता है कि श्रद्धा कपूर से उम्र में राहुल मोदी छोटे हैं। (Photo: Shraddha Kapoor/Insta)
-
अब श्रद्धा कपूर ने ये तो कंफर्म कर दिया है कि वो रिलेशनशिप में हैं लेकिन उनका पार्टनर कौन है इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं कहा है। हालांकि, पिछले कुछ समय से श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी को कई मौकों पर एक साथ देखा जा चुका है। (Photo: Shraddha Kapoor/Insta)
-
अपने रिलेशनशिप को कंफर्म करने के साथ ही श्रद्धा कपूर ने ये भी बताया है कि उन्हें पार्टनर संग क्या-क्या करना पसंद है। (Photo: Shraddha Kapoor/Insta)
-
कॉस्मोपॉलिटन के साथ बातचीत के दौरान श्रद्धा कपूर ने बताया कि उन्हें अपने पार्टनर संग क्वालिटी टाइम बिताना पसंद है। (Photo: Shraddha Kapoor/Insta)
-
अदाकारा को अपने पार्टनर संग फिल्में देखना, डिनर पर जाना और ट्रैवलिंग करना काफी पसंद है। (Photo: Shraddha Kapoor/Insta)
-
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी में श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी एक साथ जामनगर में नजर आए थे। जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, अब तक दोनों ने अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। (Photo: Shraddha Kapoor/Insta)
-
कौन हैं राहुल मोदी?
IMDb के अनुसार राहुल मोदी एक फिल्म राइटर और असिसटेंट डायरेक्टर हैं। राहुल मोदी ‘प्यार का पंचनामा’, ‘प्यार का पंचनामा 2’ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी फिल्मों के असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं। (Photo: Shraddha Kapoor/Insta) -
श्रद्धा कपूर से कितने छोटे हैं राहुल मोदी?
IMDb के अनुसार राहुल मोदी का जन्म 7 अक्टूबर 1990 को हुआ था वहीं, श्रद्धा कपूर 3 मार्च 1987 को पैदा हुई थीं। ऐसे में अगर देखा जाए तो श्रद्धा कपूर से राहुल मोदी 3 साल छोटे हैं। (Photo: Shraddha Kapoor/Insta)