-
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा 24 सितंबर को हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी उदयपुर में शाही अंदाज में हुई।
-
अब शादी के बाद की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में नजर आ रहा है कि परिणीति और राघव को एयरपोर्ट के लिए निकल रहे हैं।
-
इस दौरान दोनों के चेहरे पर शादी की चमक साफ नजर आ रही है। लेकिन इन तस्वीरों में उनके आउटफिट ने लोगों का ध्यान खींचा है।
-
इन तस्वीरों में परिणीति ने पिंक ड्रॉप और पोंचो के साथ ब्लू डेनिम जींस पहनी हुई है।
-
इस ड्रेस के साथ परिणीति ने मांग में सिंदूर और हाथों में लाल की जगह पिंक कलर का चूड़ा पहना हुआ था।
-
वहीं राघव चड्ढा ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं।
-
बता दें, शादी के बाद राघव और परिणीति दिल्ली में रिसेप्शन का आयोजन करेंगे। इसमें राजनीति और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कई नामचीन हस्तियां हिस्सा ले सकती हैं। इसके बाद मुंबई और चंडीगढ़ में भी वेडिंग रिसेप्शन होने की खबर है।
(Photos Source: Indian Express)
(यह भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा ने शेयर की शादी की तस्वीरें, सफेद शेरवानी में खूब जमे राघव चड्ढा)
