-
कंगना रनौत आज किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। गैंगस्टर फिल्म से अपना करियर शुरू करने वाली कंगना आज नेशनल अवॉर्ड तक जीत चुकी हैं। अपने इस फिल्मी करियर में कंगना ने तमाम हिट फिल्में दी हैं जिसने लोगों को उनका दीवाना बना दिया। कंगना मूल रूप से हिमाचल के मंडी की रहने वाली हैं। उन्होंने मनाली में अपना आलीशान बंगवा बनवाया है। ये बंगला देखने में जितना आलीशान है उतनी हू खूबसूरत बंगले के बाहर का नजारे हैं। आइए डालते हैं कंगना के इस बंगले के अंदर की कुछ खूबसूरत तस्वीरें..( All Pics: Twitter)
-
कंगना का ये घर साल 2018 में बनकर तैयार हुआ था। घर बनने में लागत 20 करोड़ की आई वहीं जमीन की कीमत 10 करोड़ बताई जाती है।
-
30 करोड़ की लागत से बने इस घर के इंटीरियर को डिजाइन किया है रिचा बहल ने। रिचा मशहूर फिल्म निर्देशक विकास बहल की पत्नी हैं।
-
घर में 8 बेडरूम हैं। इसके अलावा डाइनिंग रूम, फायर प्लेस, जिम, अगल से योगा रूम भी है। इस बंगले को विंटेज स्टाइल में तैयार करवाया गया है।
-
इस घर के बाहर बर्फ की चादर से ढंकी खूबसूरत हिमालय की पहाड़ियां भी नजर आती हैं।
-
बता दें कि कंगना के परिवार में उनके पिता, मां, बड़ी बहन रंगोली और एक छोटा भाई है। रंगोली कंगना की मैनेजर भी हैं।
