-
प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और सनी लियोनी जैसी अभिनेत्रियों ने सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचारों के लिए ट्विटर पर मजाक उड़ाए जाने के खिलाफ एकजुट होकर मोर्चा खोल दिया है। (Photo-IE)
‘खूबसूरत’ फिल्म की अभिनेत्री ने इंटरनेट पर मजाक का शिकार बनने वालों से खुद के लिए खड़ा होने की अपील की। सोनम ने लिखा, ‘बदमाशों, मजाकों और आपको नीचा दिखाने वाले लोगों के खिलाफ खड़े होने का साहस दिखाएं।’ सोनम के रुख का समर्थन करते हुए सनी लियोनी ने लिखा, ‘उस तरह का साहस जुटाने से मजबूती और आलोचनाओं का सामना करने की क्षमता का निर्माण होता है।’ (Photo-IE) मांस पर प्रतिबंध के खिलाफ सोनाक्षी के ट्वीट से भी कुछ लोग नाराज हुए थे। सोनाक्षी ने लिखा था, ‘यह एक स्वतंत्र देश है। बैन इस्तान में आपका स्वागत है। मेरा मतलब भारत है।’ सोनाक्षी की ट्वीट को लेकर उनकी आलोचना की गयी जिसपर उन्होंने भी बेबाक प्रतिक्रिया दी। वहीं अमेरिका में अपने टीवी सीरिज ‘क्वांटिको’ की शूटिंग कर रही प्रियंका चोपड़ा ने इन अभिनेत्रियों की तारीफ करते हुए ट्वीट किया, ‘खुद के लिए खड़े होना साहस का परिचायक है।’ (Photo-IE) -
वहीं अमेरिका में अपने टीवी सीरिज ‘क्वांटिको’ की शूटिंग कर रही प्रियंका चोपड़ा ने इन अभिनेत्रियों की तारीफ करते हुए ट्वीट किया, ‘खुद के लिए खड़े होना साहस का परिचायक है।’ (Photo-IE)
-
पूर्व में आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, श्रुति सेठ और नेहा धूपिया समेत कई अभिनेत्रियों की ट्विटर पर उनके विचारों के लिए आलोचना की गयी है।