-
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई में अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और उनकी मंगेतर नीलम उपाध्याय की शादी के एक फंक्शन में शामिल हुईं थी। बीती रात शुक्रवार को इस फंक्शन का आयोजन किया गया था।
-
इस फंक्शन में प्रियंका ने मैजेंटा साड़ी पहनी, जिसमें वह काफी गॉर्जियस नजर आ रही थीं।
-
अब एक्ट्रेस ने अपने इस लुक की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
-
ट्रेडिशनल लुक को कैरी करते हुए एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ स्ट्रेप्स वाला स्लीवलेस ब्लाउज पहना था।
-
एक्ट्रेस के इस लुक को देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बला की हसीन लग रही हैं।
-
इस आउटफिट के साथ स्टाइलिश बैग और हाई हील सैंडल भी उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं।
-
एक्ट्रेस ने अपने साड़ी लुक को डायमंड लेयर्ड नेकलेस के साथ कंप्लीट किया था और इसके साथ उन्होंने मैचिंग पर्ल इयररिंग्स और ब्रेसलेट पहनी है।
-
उन्होंने बालों को एक ढीले हाई बन में स्टाइल किया था और अपने मेकअप को बोल्ड रेड लिपस्टिक और ग्लॉसी लुक के साथ कैरी किया।
(Photos Source: @priyankachopra/instagram)
(यह भी पढ़ें: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूट्यूब पर आते ही मचाया तहलका, 24 से भी कम घंटों में बनाया ये रिकॉर्ड)
