-
बॉलीवुड में अपने 13 साल के सफर के दौरान कई उतार-चढाव देखने वाली प्रियंका की मानें तो वह सिर्फ अच्छा काम करके दर्शकों को एंटरटेन करना चाहती हैं। (फोटो: एपी)
-
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अब अमेरिकी धारावाहिक 'क्वांटिको' में एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरिस की भूमिका में नजर आएंगी। (फोटो: एपी)
-
प्रियंका चोपड़ा की मानें तो वह एक 'रॉकस्टार' जैसा महसूस कर रही हैं। (फोटो: एपी)
-
प्रियंका (32)ने ट्विटर पर लिखा, "रॉकस्टार जैसा महसूस कर रही हूं। अपने अंदर के मिक जैगर (गायक) को चुनौती दे रही हूं।" (फोटो: इंस्टाग्राम)
-
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, "महाद्वीपों की एक दिन की यात्रा भारी पड़ती है। दूसरों लोगों पर..मुझ पर नहीं। चलो चलें। एक दिन के लिए लॉस एंजेलिस।" (फोटो: इंस्टाग्राम)
-
'क्वांटिको' में प्रियंका के अलावा डॉग्रे स्कॉट (लियाम), जेक मैकलॉघलिन (रयान), औंजनुए एलिस (मिरांडा), यास्मिन अल मस्सारी (निमाह), जोहना ब्रैडी (शेल्बी), टैट एलिंग्टन (साइमन) और ग्राहम रोजर्स (कालेब हास) भी हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)