-
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जहां भी जाती हैं, अपना जलवा बिखरने से कभी नहीं चूंकती। हाल ही में एक्ट्रेस को इटली में चल रहे बुलगारी होटल के लांच इवेंट में देखा गया। (Soiurce: @priyankachopra/instagram)
-
इस इवेंट से एक्ट्रेस ने अपनी कई फोटोज शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस दौरान प्रियंका व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आईं। (Soiurce: @priyankachopra/instagram)
-
प्रियंका व्हाइट थाई-हाई स्लिट गाउन और प्लंजिंग नेकलाइन वाला गाउन पहना था। उसके साथ व्हाइट फर श्रग उन्हें परफेक्ट लुक दे रहा है। (Soiurce: @priyankachopra/instagram)
-
प्रियंका ने व्हाइट ड्रेस के साथ दो हाई पोनी बनाई हुई हैं। उनका यह हेयरस्टाइल उन्हें एकदम हॉट कैट लुक दे रही हैं। (Soiurce: @priyankachopra/instagram)
-
प्रियंका ने गाउन के साथ ग्रीन नेकपीस कैरी किया है। उन्होंने बड़े से पेंडेंट वाला एमराल्ड नेकलेस पहना था। (Soiurce: @priyankachopra/instagram)
-
वहीं मेकअप की बात करे तो ब्राउन आईशैडो, विंग्ड आईलाइनर और बरगंडी लिप शेड चुना। प्रियंका चोपड़ा अपने इस इंटेंस लुक से हर किसी के होश उड़ा रही है। (Soiurce: @priyankachopra/instagram)
-
बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की तो हाल ही में एक्ट्रेस की हॉलीवड सीरीज ‘सिटाडेल’ रिलीज हुई थी, जिसे शानदार रिस्पॉन्स मिला। वहीं प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म ‘लव अगेन’ भी रिलीज हुई थी। एक्ट्रेस इन दिनों कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। प्रियंका आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ की शूटिंग कर रही हैं।
(यह भी पढ़ें: तीन आलीशान घरों के मालिक हैं तेजस्वी प्रकाश, जानिए क्या है एक्ट्रेस की नेटवर्थ)
