-
मॉडलिंग से करियर की शुरुआत कर एक्टिंग की दुनिया में अपने झंडे गाड़ने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल 1 और 2 दिसंबर को अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी रचाई थी। दोनों की शादी को एक साल पूरे हो गए। पहली सालगिरह पर प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को शुक्रिया कहते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फैंस प्रियंका और निक के जीवन में खुशियों की बहार रहे जैसे कमेंट्स करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। फैंस के साथ-साथ प्रियंका के सेलेब्रिटीज फ्रेंड्स ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।
-
प्रियंका ने शादी की ये तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो में दोनों हिंदू-मान्यताओं के अनुसार अग्नि के फेरे लेते दिख रहे हैं।
-
ये तस्वीर प्रियंका और निक के क्रिश्चियन वेडिंग की है। दरअसल कपल ने 1 दिसंबर को हिंदू रीति रिवाजों से शादी की थी फिर 2 दिसंबर को क्रिश्चियन मान्यताओं के साथ शादी की।
-
अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- मेरा प्रॉमिस आज और हमेशा के लिए। तुमने मुझे एक पल में खुशी, उत्साह, संतुलन और जुनून सब दिया। मुझे ढूंढ़ने के लिए शुक्रिया। पहली एनीवर्सरी के लिए शुभकामनाएं हसबैंड।
-
प्रियंका ने इन तस्वीरों के जरिए उन्हें बधाइयां देने वाले फैंस को भी थैंक्यू कहा।
-
प्रियंका के साथ ही उनके पति निक जोनस ने भी ये तस्वीर शेयर करते हुए अपनी पत्नी को शादी की पहली सालगिरह की मुबारकबाद दी।