-
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के लुक्स, फैशन और स्टाइल ने हर किसी का दिल जीता है। हाल में ही हॉलीवुड सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आईं। इस सीरज के प्रोमोशन के दौरान प्रियंका ने अपने करियर से जुड़ी तमाम बड़ी बातों को शेयर किया। इस दौरान उन्होंने अपनी नाक की सर्जरी से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया। (Source: Priyanka Chopra/Facebook)
-
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बताया कि नाक की सर्जरी बिगड़ने के बाद वो गहरे डिप्रेशन में चली गई थीं। उन्हें लगा कि अब उनका करियर खत्म हो जाएगा। (Source: Priyanka Chopra/Facebook)
-
एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने साल 2000 में मिस वर्ल्ड क्राउन जीता था, उसके बाद उन्होंने नोज करेक्शन करवाया था। उस वक्त को प्रियंका ने अपनी जिंदगी का डार्क फेज बताया।(Source: Priyanka Chopra/Facebook)
-
प्रियंका ने बताया, “करीब 20 साल पहले मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद वह डॉक्टर के पास गईं थीं। उनको सांस लेने में दिक्कत थी और जुकाम बना रहता था। डॉक्टर्स को उनकी नाक में एक पॉलिप यानी टिशू ग्रोथ मिली। जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी का सुझाव दिया था। (Source: Priyanka Chopra/Facebook)
-
प्रियंका ने बताया कि डॉक्टर ने सर्जरी के दौरान गलती से उनकी नोज ब्रिड कम कर दी, जिससे उनका पूरा लुक चेंज हो गया था। इस वजह से उन्हें अपनी 3 फिल्मों से भी हाथ धोना पड़ा। वह डर गई थीं कि उनका एक्टिंग करियर खत्म हो गया। (Source: Priyanka Chopra/Facebook)
-
प्रियंका ने बताया कि ये उनके करियर का बहुत ही बुरा दौर था। उन्होंने कहा कि सर्जरी के बाद मेरा चेहरा एकदम अलग-सा दिखने लगा था। मैं अपने चेहरे को देखकर डिप्रेशन में चली गई थी। (Source: Priyanka Chopra/Facebook)
-
एक्ट्रेस ने बताया कि उस समय उनके पिता ने उन्हें कॉन्फिडेंस दिया था। पिता की वजह से ही वह उस बुरे दौर से निकल पाई थीं। प्रियंका ने कहा, मैं नाक की सर्जरी की वजह से बहुत सहम गई थी। लेकिन मेरे पिता ने मुझे हिम्मत दी थी। उन्होंने मेरा हाथ थामा और मेरे अंदर आत्मविश्वास जगाया था। उन्होंने ही खराब हुई सर्जरी को ठीक कराने ती सलाह दी थी।” (Source: Priyanka Chopra/Facebook)
-
इसके बाद प्रियंका ने डायरेक्टर अनिल शर्मा की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि इतना सबकुछ होने के बाद भी अनिल ने उन्हें फिल्म ‘द हीरो- लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’ में काम दिया। प्रियंका ने बताया, “जहां लोग मेरे खिलाफ थे, वहां उन्होंने मुझे कहा कि रोल छोटा है, उसमें अपना बेस्ट देना और मैंने दिया।” (Source: Priyanka Chopra/Facebook)
-
बात करें, प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस की हाल ही में सिटाडेल वेब सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है। इस शो में उनके साथ गे’गेम ऑफ थ्रोन्स’ स्टार रिचर्ड मैडेन भी मुख्य भूमिका में निभाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा प्रियंका हिंदी फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी हैं। (Source: Priyanka Chopra/Facebook)
(यह भी पढ़ें: बचपन में बहुत हकलाते थे रणबीर कपूर, फैंस को दी शर्मिंदा न होने की सलाह)
