-

प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद भारत लौटी हैं। वे अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट के सिलसिले के चलते काफी लंबे समय से अमेरिका में रह रहीं थी। उनके दोनों प्रोजेक्ट क्वांटिको की दूसरी सीरीज और हॉलीवुड डेब्यू फिल्म बेवॉच की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
-
बता दें कि पिछले काफी दिनों से वे घर आने के लिए काफी एक्साइटिड थीं। मुंबई एयरपोर्ट प्रियंका चोपड़ा को स्पॉट किया गया। जहां पर उनके फैंस अपनी फेवरेट स्टार की एक झलक पाने के लिए गिफ्ट लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही वे आई उन्होंने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया।
-
बॉलीवुड में परचम लहराने के बाद अब प्रियंका इंटरनेशनल स्टार के तौर पर भी पहचानी जाने लगीं हैं। मुंबई आते ही फैंस ने उनके साथ सेल्फी ली और ऑटोग्राफ लिए।
जहां एक ओर बॉलीवुड सेलिबिजी क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए भारत से विदेश जा रही हैं वहीं देसी गर्ल अपनी फैमिली के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करने घर लौटी हैं। उन्होंने अपने घर आने की खुशी को ट्विटर पेज पर भी साझा किया।