-
यंग डायरेक्टर जोया अख्तर की मल्टी स्टारर फिल्म 'दिल धड़कने दो' आज बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो गई है। (फोटो: बॉलीवुड हंगामा)
-
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा से लेकर 'पीके गर्ल' अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह फरहान अख्तर, अनिल कपूर सभी इस फिल्म में एक अलग ही रूप में नज़र आ रहे हैं। जोया की यह फिल्म आपसी रिश्तों की उस सच्चाई को दर्शाती है जो असलियत में कुछ और है लेकिन ऊपर से बहुत खूबसूरत नजर आते हैं। (फोटो: बॉलीवुड हंगामा)
-
फिल्म की कहानी दिल्ली शहर की रईस मेहरा फैमिली की है। (फोटो: बॉलीवुड हंगामा)
-
जो एक छत के नीचे रहकर भी अपनी अलग बसाई दुनिया में जीते हैं। (फोटो: बॉलीवुड हंगामा)
-
दूसरों की नजरों में शहर के प्रतिष्ठित नामी बिजनसमैन कमल मेहरा (अनिल कपूर) शहर की हैप्पी फैमिली है। (फोटो: बॉलीवुड हंगामा)
-
अनिल कपूर के बेटे का किरदार रणवीर सिंह ने निभाया है जो फिल्म में पायलट बनना चाहता है। (फोटो: बॉलीवुड हंगामा)
-
बड़े पर्दे पर पहली बार दो रमांटिक कपल प्रियंका चोपड़ा और ऱणवीर सिंह भाई-बहन का रोल अदा कर रहे हैं। (फोटो: बॉलीवुड हंगामा)
-
अनुष्का शर्मा फिल्म में डांसर का रोल अदा कर रही हैं। फिल्म में अनुष्का का नाम फराह है जिसे रणवीर सिंह से प्यार हो जाता है। (फोटो: बॉलीवुड हंगामा)
-
दिल धड़कने दो में दर्शकों के लिए सभी प्रकार के तड़के हैं जैसे एक्टिंग-सिंगिंग का कॉम्बो, किस, एक्टर्स का कूल और स्टाइलिश लुक, ट्रिप थीम। (फोटो: बॉलीवुड हंगामा)
-
लक बाय चांस और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद जोया अख्तर की 'दिल धड़कने दो' से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म में दमदार कलाकारों के कारण 'हिट' का थप्पा पहले ही लग चुका है। (फोटो: बॉलीवुड हंगामा)
