-
बॉलीवुड की 'देली गर्ल' प्रियंका चोपड़ा जो अपनी सेक्सी अंदाज़ के लिए लोगों के बीच मशहूर है खुद को बिल्कुल भी स्टाइलिश नहीं मानती हैं। (फोटो: बॉलीवुड हंगामा)
-
प्रियंका का कहना है कि वह कभी भी फैशन को इतना गंभीरता से नहीं लेती। उनका स्टाइल बस उनकी सोच का ही विस्तारित रूप है। (फोटो: बॉलीवुड हंगामा)
-
पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका (32) ने कहा कि उनकी बस यही कोशिश रहती है कि वह जब भी किसी समारोह में शामिल हों तो सबसे अलग दिखें। (फोटो: बॉलीवुड हंगामा)
-
यहां आयोजित एचटी देल्हीज मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्डस 2015 के दौरान उन्होंने संवाददाताओं से कहा, मैंने कभी भी नहीं सोचा कि मैं स्टाइलिश हूं। मेरे लिए स्टाइल बस उसी का प्रतिनिधित्व करता है जिससे मैं अपने आप को अलग तरह से प्रस्तुत करने के लिए दर्शाना चाहती हूं। हर लड़की स्टाइलिश बनना चाहती है। (फोटो: बॉलीवुड हंगामा)
-
प्रियंका इन दिनों अपने आने वाली फिल्म 'दिल धड़कने दो' के प्रचार प्रसार में लगी हैं। उसके बाद वह जल्द ही संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' में दिखेंगी। (फोटो: बॉलीवुड हंगामा)
